- छिंदवाड़ा विधानसभा के विधायक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को छिंदवाड़ा में भाजपा दूरबीन लेकर ढूंढ रही है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने आरोप लगाया है कि छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ जी पिछले 4 साल से अपने विधानसभा क्षेत्र में दिखाई नहीं दिए और एक भी गांव नहीं गए हैं और ना ही उन्होंने यहां की समस्याओं को विधानसभा में रखा।