Fri, 23 Oct 2026 | 10:05:57 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
: किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा

राजस्व से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं के लिये किसी भी व्यक्ति को परेशान न होना पड़े - करन सिंह वर्मा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 25, 2025 07:15 pm / Post views : 269

राजस्व से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं के लिये किसी भी व्यक्ति को परेशान न होना पड़े - करन सिंह वर्मा
शेयर करें:

प्रभारी मंत्री ने की राजस्व प्रकरणों एवं जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा सभी राजस्व प्रकरणों को तय समय-सीमा में निराकृत करने के अधिकारियों को दिये निर्देश जल गंगा अभियान के कार्यो की प्रशंसा की

Seoni 25 May 2025 सिवनी यशो:- प्रदेश शासन के राजस्व विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने रविवार 25 मई को राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने जिलें में फार्मर रजिस्ट्री, नामान्तरण, बंटवारा, स्वामित्व योजना की तहसीलवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये। उक्त बैठक में विधायक सिवनी दिनेश राय, विधायक बरघाट कमल मर्सकोले, विधायक केवलारी रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, नगरपालिका अध्यक्ष सिवनी ज्ञानचंद सनोडिया, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, सीईओ जिला पंचायत  नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सीएल चिनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत सहित सभी राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति रही। प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप समय सीमा में सभी राजस्व प्रकरणों के निराकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजस्व विभाग से जुड़ी नामान्तरण, बटवारा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिये किसी भी व्यक्ति को परेशान न होना पड़े। सभी आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाये, कोई भी प्रकरण अनावश्यक लम्बित न हो। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को किसानों एवं ग्रामीणों से सद्भावनापूर्वक व्यवहार करने एवं अच्छा कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर मिलजुल कर जिलें के किसानों एवं आमजनों के कल्याण के लिए कार्य करने के निर्देश दिये।

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत हुए उल्लेखनीय कार्यो की प्रभारी मंत्री ने की सराहना

प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की भी समीक्षा के दौरान जिलें में अभियान अंतर्गत जल संरचनाओं के संरक्षण की दिशा में हुए बेहतर कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने प्रमुख रूप से जिलें में लक्ष्य से अधिक अमृत सरोवरों, खेत तालाबों के निर्माण कार्यो के साथ-साथ पुरानी जल संरचनाओं को राजस्व खसरे में दर्ज करने के उल्लेखनीय कार्यो के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने सम्पूर्ण अभियान के क्रियान्वयन में सक्रिय जनभागीदारी के लिये जिला प्रशासन को बधाई दी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष