Mon, 19 Oct 2026 | 07:54:40 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी

विभिन्न ग्रामों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह

विभिन्न ग्रामों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह
शेयर करें:

विशाल इनामी दंगल एवं जागरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप शामिल हुए

  सिवनी यशो:-गुरुवार 28 सितंबर को केवलारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नेवरगाव में विधायक निधि से जन सेवा में समर्पण हेतु सभा मंच का भूमि पूजन केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने किया। इस सभा मंच का निर्माण 1 लाख रुपये की लागत से किया जाना है। इसके साथ ही नेवरगाव में प्राथमिक शाला मेलगाटोला में बाउंड्री वॉल का लोकार्पण विधायक राकेश पाल सिंह ने किया। इस बाउंड्री वॉल का निर्माण 15 लख रुपए की लागत से विद्यालय परिसर के आसपास किया जाना है। ग्राम सरंडी शीतला माता मंदिर में श्री निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने पहुंचे केवलारी विधायक श्री पाल एंव खिऱका मोहल्ला में खेल मैदान के समतलीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। इसी प्रकार केवलारी विधायक श्री पाल ने ग्राम मलारी में विधायक निधि से 500000 रुपये की लागत से बनने जा रहे गढ़ेवाल समाज के मंगल भवन का निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने किया । इस सामुदायिक भवन का निर्माण का उद्देश्य गढ़ेवाल समाज के सामाजिक कार्यों हेतु उपयोग किया जाएगा। ग्राम चिखली में विधायक निधि के 200000 से बनने जा रहे सभा मंच का भूमि पूजन करने पहुंचे केवलारी विधायक श्री पाल ने जन भावना को देखते हुए यह सभा मंच समर्पित किया। ग्राम बावली महावीर व्यायाम शाला द्बारा आयोजित विशाल ईनामी दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह अपने क्षेत्रीय दौरे के समय ईनामी दंगल में आये दर्शकों का अभिवादन श्री पाल के द्वारा किया गया, दर्शकों ने पहलवानों का तालिया बजाकर हौसला बढ़ाया। महावीर व्यायाम शाला दंगल समिति ने विधायक का मुख्यातिथि के रूप में फूल मालाओं से स्वागत किया इस दंगल में उपस्थित दर्शको के साथ श्री पाल ने दूर दराज से पहलवानों के द्वारा खेली गई कुश्ती का आनंद लिया। ग्राम गोरखपुर एंव ग्राम सोनखार र्में गणेश उत्सव के दौरान चल रहे जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री पाल ने माता जी का पूजन अर्चन कर जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। बाहर से नामी कलाकारों ने माता जी की भेंटे प्रस्तुत किया। विधायक के साथ इस अवसर पर अनेक भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें