Tue, 20 Oct 2026 | 10:28:31 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

युवाओं के भविष्य को बनाएगी सीखो कमाओ योजना - युवराज सिंह राहंगडाले

युवाओं के भविष्य को बनाएगी सीखो कमाओ योजना - युवराज सिंह राहंगडाले
शेयर करें:

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा योजना से युवाओं को जोड़ ने अभियान चलाएगा मोर्चा

सिवनी यशो:- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बीते 4 जुलाई को सीखो कमाओ योजना का शुभारंभ किया है। भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र बघेल ने बताया कि वह एक अद्भुत और अभूतपूर्व योजना है। युवाओं के हित में इस तरह की योजना पहले कभी लागू नहीं की गई। यह योजना युवाओं के सपनों को पंख लगा देगी। युवा मोर्चा इस योजना को नीचे तक पहुंचाने और इसका लाभ प्रदेश के युवाओं तक पहुंचाने के लिए जुलाई माह में विशेष अभियान चलाएगा। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडालेे ने शानिवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस योजना को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को प्रदेश के युवाओं की ओर से धन्यवाद भी दिया।

युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाएगी योजना-

भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि सीखो कमाओ योजना उन युवाओं के लिए वरदान साबित होने वाली है। जो कुछ सीखकर अपने आपको सक्षम बनाना चाहते हैं। किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अनेक विधाओं का प्रावधान किया गया है। जिनमें प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार की ओर से 8 हजार, 9 हजार और 10 हजार रुपए स्टायपेंड दिया जाएगा। दुबे ने कहा कि इस योजना को लागू किए जाने से यह स्पष्ट हो जाता है कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान युवाओं के भविष्य की कितनी चिंता करते हैं। निश्चित रूप से यह योजना प्रदेश के युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाएगी। सिवनी विधायक दिनेश राय ने कहा भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य करती है आज लाडली बहना योजना से गरीब महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है।

युवा मोर्चा चलाएगा अभियान-

भाजयुमो जिलाध्यक्ष युवराज राहंगडाले ने कहा कि इस योजना का लाभ युवाओं तक पहुंचाने के लिए युवा मोर्चा जुलाई माह में विशेष अभियान चलाएगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में पत्रकारवार्ताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही युवा मोर्चा कार्यकर्ता इस योजना में पंजीयन कराने के लिए युवाओं को प्रेरित करेंगे। योजना की जानकारी देंगे। योजना से युवाओं को जोड़ ने के लिए प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में युवा सम्मेलन आयेजित किए जाएंगे। साथ कैम्पस ओरिएंटेड कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

युवाओं को पार्टी से जोड़ेगा युवा मोर्चा-

राहंगडाले ने कहा कि पूर्व में युवा मोर्चा द्वारा नवमतदाताओं को पार्टी से जोड़ ने के लिए युवा चौपाल जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। प्रदेश के 15180 स्थानां पर नवमतदाता युवा चौपाल लगाने का काम किया। जिसमें 6 लाख 70 हजार युवाओं ने सहभागिता की। जो पूरी तरह सफल रहे हैं। इसी कड़ी में युवा मोर्चा प्रदेश के युवाओं को पार्टी से जोडऩे और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाने के लिए अगले तीन महीनों में लगातार कार्यक्रम आयोजित करेगा। अगस्त माह में युवा संकल्प यात्रा और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। सितम्बर माह में युवा टाउन हॉल और संभागीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, विधायक दिनेश राय, भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय, शिव सनोडिया, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम राजपूत, लवकेश त्रिवेदी, अंकित ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र (शेरू) बघेल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी खुशेन्द्र पवार, मण्डल अध्यक्ष भुनेश कुल्हाड़े, आलोक राज, रोहित साहू, अभिषेक बघेल एवं सभी पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष