Mon, 19 Oct 2026 | 07:48:03 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद

लेदर बॉल वेटरन टूर्नामेंट का आयोजन 6 दिसंबर से

लेदर बॉल वेटरन टूर्नामेंट का आयोजन 6 दिसंबर से
शेयर करें:
सिवनी यशो:- आगामी 6 दिसंबर से जैस क्लब के तत्वाधान में लेदर बॉल वेटरन टूर्नामेंट 2023 का आयोजन डूंडासिवनी स्थित मैदान में किया जायेगा। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 6 दिसंबर से प्रारंभ होगा, जिसका फाइनल मैच 17 दिसंबर 2023 को खेला जायेगा। जैस क्लब के संचालक अरूण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रतियोगिता के लिए 3 पूल बनाये गये है, जिसमें पूल ए में सिवनी वायस सिवनी, पटेल एलेवन उड़ेपानी एवं सतपुड़ा टाईगर छिंदवाड़ा को रखा गया है। पूल बी में जैस ब्लू, एडवोकेट सीनियर एवं रवि चाचू इलेवन को शामिल किया गया है, वहीं पूल सी में एडवोकेट जूनियर, जैस एलो एवं साइनिंग स्टार की टीम मौजूद रहेगी। आगे बताया गया कि प्रतियोगिता का पहला मैच पूल ए 6 दिसंबर को सिवनी वायस एवं पटेल एलेवन के मध्य खेला जायेगा। इसके पश्चात 7 दिसंबर को पूल सी का पहला मैच साइनिंग स्टार व जैस एलो के मध्य होगा। 8 दिसंबर को पूल बी का पहला मैच एडवोकेट सीनियर एवं चाचू इलेवन के मध्य खेला जायेगा। 9 दिसंबर को पटेल एलेवन व सतपुड़ा टाईगर तथा साइनिंग स्टार व एडवोकेट जूनियर के मध्य खेला जायेगा। 10 दिसंबर को सिवनी वायस एवं सतपुड़ा टाईगर, जैस ब्लू एवं चाचू इलेवन के मध्य मुकाबला होगा। 11 दिसंबर को एडवोकेट जूनियर एवं जैस एलो के बीच तथा 12 दिसंबर को जैस ब्लू एवं एडवोकेट सीनियर के मध्य मैच खेला जायेगा। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल 15 दिसंबर को टाप-1 तथा टॉप-4 के बीच होगा, वहीं 16 दिसंबर को दूसरा सेमीफाइनल टॉप-2 एवं टॉप-3 के मध्य होगा। 17 दिसंबर को प्रतियोगिता का फाइनल मैच सुबह 11 बजे से सेमीफाइनल की विजेता टीमों के मध्य खेला जायेगा। लेदर बॉल वेटरन टूर्नामेंट 2023 प्रतियोगिता का प्रथम पुरूस्कार 25 हजार रूपये व ट्राफी तथा दूसरा पुरूस्कार 15 हजार रूपये व ट्राफी आयोजन समिति द्वारा प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा मैन ऑफ दा सीरीज 3000 रूपये एवं ट्राफी आनंद चाय के संचालक अरविंद राय द्वारा प्रदान किया जायेगा। प्रतियोगिता के बेस्ट बालर को 25 सौ रूपये, बेस्ट बेस्टमैन को 25 सौ रूपये एवं बेस्ट विकेट कीपर को 2 हजार रूपये एवं ट्राफी वायस क्लब के आसिफ पटेल द्वारा दिया जायेगा। जैस क्लब के संचालक अरूण यादव द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता के मैचों का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया जायेगा, समस्त क्रिकेट प्रेमियों से आयोजन समिति द्वारा डूंडासिवनी मैदान में उपस्थित होकर खिलाडिय़ों का हौसला अफजाई करने का आग्रह किया गया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें