भाजपा के निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 31 दिसंबर तक भाजपा जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराना था । अब संभावना जताई जा रही है कि भाजपा 05 जनवरी को भाजपा जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा कर सकती है । हालांकि एक सूची सोशल मीडिया में वायरल हो रही है परंतु यह अधिकृत सूची नहीं है और इसमें सिवनी जिले का नाम नहीं है ।
Seoni 04 January 2025
सिवनी यशो:- देशभर में भाजपा संगठन पर्व के तहत संगठनात्मक चुनाव करवा रही है। बूथ कमेटियों से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक चुनाव कार्यक्रम भाजपा ने एक साथ जारी कर दिया था पूरे देश भाजपा अपने कार्यक्रम के अनुसार संगठनात्मक चुनाव संपन्न करा रही है । मध्यप्रदेश में मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है अब सभी जिलों को अपने नये जिलाध्यक्ष का बेसब्री से इंतजार है । जिलाध्यक्ष बनने के लिये दावेदार समर्थको के साथ जहाँ ऐड़़ी चोटी का जोर लगा रहे है । वहीं वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि अपने पसंदीदा व्यक्ति को जिलाध्यक्ष की कमान दिलाने के लिये प्रयास कर रहे है । मध्यप्रदेश के सभी संगठनात्मक 60 जिलों के जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए पिछले गुरूवार और शुक्रवार को महामंथन राजधानी भोपाल में किया गया और इस संबंध में प्रदेश चुनाव पर्यवेक्षक सरोज पांडे, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर के साथ निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने हर जिले की वन टू वन चर्चा की।
भाजपा की घोषित गाइड लाइन के अनुसार जिलाध्यक्षों का चयन किया जायेगा जिसमें उम्र की सीमा और सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व दिया जायेगा । संभावना व्यक्त की जा रही है कि प्रदेश में इसबार महिला जिलाध्यक्षों की संख्या पिछलीबार से अधिक हो सकती है । आपको बता दें कि भाजपा के जिम्मेदार वरिष्ठ नेताओं ने जिला अध्यक्षों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षकों के साथ गुरूवार और शुक्रवार को पूरी कसरत कर ली है सामने आए नामों का चार्ट बनाया गया। चार साल से ज्यादा कार्यकाल वाले जिलों में नए अध्यक्ष बनाए जाएंगे। जिन जिला अध्यक्षों को डेढ़ साल से कम समय हुआ है, उन्हें फिर मौका मिल सकता है। इसके साथ ही जिलों में सत्ता और संगठन में टकराव की स्थिती निर्मित न हो ऐसे नामों पर विचार किया जा सकता है इसका सीधा सा मतलब है कि पार्टी के नेता, विधायक, सांसद सहित जिले के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर जिलाध्यक्षों के नाम पर अंतिम मुहर लगाने वाले है । 60 संगठनात्मक जिलों में से करीब एक चौथाई महिलाओं को जिला अध्यक्ष बनाये जाने की सुगबुगाहट चल रही है ।
भाजपा के निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 31 दिसंबर तक भाजपा जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराना था । अब संभावना जताई जा रही है कि भाजपा 05 जनवरी को भाजपा जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा कर सकती है ।
बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए नियुक्त किए अधिकारी, धर्मेंद प्रधान को मध्यप्रदेश का जिम्मा