Tue, 20 Oct 2026 | 04:08:18 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

हर महिला के लिये प्रेरणा है लोकमाता अहिल्याबाई - नीता पटेरिया

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 30, 2025 08:08 pm / Post views : 605

हर महिला के लिये प्रेरणा है लोकमाता अहिल्याबाई - नीता पटेरिया
शेयर करें:

लोकमता अहिल्या बाई की कल्याणकारी नीतियों को पूरे भारत में पहुँचाने का कार्य कर रही है भाजपा

Seoni 29 May 2025 सिवनी यशो:- पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होल्कर  (Punyashlok Queen Ahilyabai Holkar) की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय सिवनी में महिला संगोष्ठी एवं महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन शुभारंभ के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, कार्यक्रम आयोजक समिति की मातृशक्ति ने भारत माता,महारानी अहिल्याबाई होल्कर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।कार्यक्रम में अतिथि परिचय और स्वागत के पश्चात कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया ने उपस्थित जनप्रतिनिधि मातृशक्ति एवं उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की हर महिला को देवी अहिल्याबाई होलकर की तरह बुद्धिमान, साहसी और न्यायप्रिय बनने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके सुशासन, लोक कल्याणकारी नीतियों एवं आसेतु हिमाचल सांस्कृतिक उत्थान के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनका 300 वाँ जयंती वर्ष संपूर्ण देश मना रहा है। श्रीमती पटेरिया ने कहा कि देवी अहिल्याबाई का जीवन संघर्ष, सेवा और शासन की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई एक साधारण परिवार से थीं, लेकिन उनकी भक्ति, तेजस्विता और सेवा भावना ने उन्हें महारानी से लोकमाता बना दिया। मात्र आठ वर्ष की उम्र में उनकी भक्ति से प्रभावित होकर राजा मल्हार राव होलकर ने उन्हें अपने पुत्र के लिए वधू के रूप में चुना। पति की मृत्यु के बाद अहिल्याबाई ने संपूर्ण मालवा साम्राज्य की जिम्मेदारी संभाली और अपने कुशल शासन से एक नई मिसाल कायम की।उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों की स्थापना की, साड़ी उद्योग जैसे रोजगार शुरू किए और महिला सेना का गठन कर उन्हें आत्मरक्षा के साथ धर्मशास्त्रों का ज्ञान भी दिया। उनकी न्यायप्रियता का उदाहरण देते हुए बागरी ने बताया कि एक बार उन्होंने अपने ही पुत्र को मृत्यु दंड देने का कठोर निर्णय लिया। उनके कार्यों में मंदिरों, धर्मशालाओं, तालाबों और सड़कों का निर्माण शामिल है, जो आज भी प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देवी अहिल्याबाई की सोच को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर योजनाएं चला रहे हैं। इस अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि अहिल्याबाई ने 30 वर्षों तक मालवा में न्याय और सेवा का राज चलाया। उन्होंने महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जिसकी झलक आज केंद्र सरकार एवं प्रदेश की सरकार कार्य शैली में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है । कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेश दिवाकर,पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके, श्रमती गोमती ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी, नगर परिषद बरघाट की अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू, नप छपारा की अध्यक्ष श्रीमती निशा पटेल, नप लखनादौन की अध्यक्ष श्रीमती मीना गोल्हानी, सहित कई जनप्रतिनिधि, भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, अजय डागोरिया डां. अभिजीत चौहान सहित भाजपा नेता व सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें