Thu, 22 Oct 2026 | 10:38:35 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश बना 'घोटाला प्रदेश : कांग्रेस का आरोप

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 15, 2025 08:41 pm / Post views : 154

मध्यप्रदेश बना 'घोटाला प्रदेश : कांग्रेस का आरोप
शेयर करें:
Seoni 15 June 2025
सिवनी यशो:- प्रदेश कांग्रेस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मध्यप्रदेश को "घोटाला प्रदेश" बताते हुए भाजपा सरकार पर व्यापक भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता राजिक अकील ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और उनके परिजनों द्वारा कई स्तरों पर घोटाले किए गए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक भार्गव ने सरकारी पट्टे की जमीनें खरीदीं और जलाशय परियोजना के नाम पर करोड़ों रुपये का मुआवज़ा प्राप्त कर लिया। इसी तरह सागर में भाजपा महापौर संगीता तिवारी के बेटे सूर्यांश तिवारी पर भी फर्जीवाड़े के आरोप लगाए गए हैं।

सिवनी में सर्पदंश घोटाला

राजिक अकील के अनुसार, सिवनी जिले में सर्पदंश के नाम पर लगभग 11.76 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ, जिसमें एक ही व्यक्ति को दर्जनों बार मृत दिखाकर मुआवज़ा राशि निकाली गई।

अन्य आरोप:

12,000 करोड़ रुपये का फर्जी कर्मचारी वेतन घोटाला।
2,000 एंबुलेंसों पर करोड़ों का फर्जी भुगतान – कई मामलों में एक ही नंबर की गाडिय़ों पर कई बार किराया।
भोपाल आरटीओ सिपाही सौरभ शर्मा के पास से करोड़ों रुपये नकद और सोना बरामद – कांग्रेस ने इसे 15,000 करोड़ रुपये का घोटाला बताया।
आयुष्मान योजना में मृत व्यक्तियों के नाम पर इलाज कराकर धन निकासी का आरोप।
नर्सिंग कॉलेज घोटाले में सीबीआई को रिश्वत देने की बात भी कांग्रेस ने कही है।
राजिक अकील ने कहा कि भाजपा सरकार के पास न तो कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बजट है, न ही विकास योजनाओं के लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है और उनके विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही।