Wed, 21 Oct 2026 | 06:09:36 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

....अपने को सभ्य और सुंसस्कृत बनाए

....अपने को सभ्य और सुंसस्कृत बनाए
शेयर करें:

निन्दक बनने की अपेक्षा अपने को अधिक ऊँचा, सभ्य और सुसंस्कृत सिद्ध करें। --------------------------------------------------------------------

यदि हम अपने आपसे सच्चे और सज्जन हों, तो हमें सदा दूसरों की भलाई और अच्छाइयाँ दृष्टिगोचर होंगी। जिस प्रकार हम किसी के सुन्दर चेहरे को ही बार-बार देखते हैं, उसी से प्रभावित होते हैं और प्रशंसा करते हैं। यद्यपि उसी मनुष्य के शरीर से मल-मूत्र के दुर्गन्धपूर्ण कुरूप और कुरूचिपूर्ण स्थान भी है, पर उनकी ओर न तो ध्यान देते हैं और न ही चर्चा करते हैं। इसी प्रकार सुरुचिपूर्ण मनोभावना के व्यक्ति आमतौर से दूसरों के सद्गुणों को ही निरखते- परखते रहते हैं। उसके द्वारा जो अच्छे काम बन पड़े हैं, उन्हीं की चर्चा करते हैं। उसके प्रशंसक और मित्र बनकर रहते हैं। आलोचकों और निन्दकों की अपेक्षा आत्मीयता, सद्भाव रखने वाला व्यक्ति किसी की बुराई को अधिक जल्दी और अधिक सरलतापूर्वक दूर कर सकता है। कोई व्यक्ति जो अपने को सज्जन और समझदार मानता है, उस पर यह जिम्मेदारी अधिक मात्रा में आती है, कि वह सामान्य लोगों की अपेक्षा अपने में कुछ असामान्य गुण सिद्ध करें। सामने वाले से मतभेद होने पर उसे बुरा भला कहना, निन्दा या अपमान भरे शब्द कहना, लड़-झगड़ पड़ना इतना तो निम्न कोटि के लोग भी करते रहते हैं। हर समझदार आदमी पर यह जिम्मेदारी आती है कि वह जिनकी निन्दा करना चाहता है, उनकी अपेक्षा अपने आपको अधिक ऊँचा, अधिक सभ्य और अधिक सुसंस्कृत सिद्ध करें। यह तभी हो सकता है, जब वह अपने में अधिक सहिष्णुता, अधिक प्यार, अधिक आत्मीयता, अधिक सज्जनता, अधिक उदारता और अधिक क्षमाशीलता धारण किए होना प्रमाणित करें। इन्हीं गुणों के आधार पर उसके बड़प्पन की तौल की जाएगी। यदि कभी दो व्यक्तियों में से एक को चुनना पड़े, एक को महत्व देना पड़े, तो बाहर के विवेकशील आदमी इसी आधार पर महत्व देंगे कि किसने अधिक उदारता और सज्जनता का परिचय दिया? जिसमें वह अधिकता पाई जायेगी, उसी की ओर लोगों की सहानुभूति आकर्षित होगी। परन्तु यदि ऐसा नहीं है, तो दोनों एक ही स्तर पर रखे जाएँगे। दोनों की ही निन्दा की जायेगी और लोग उसके बीच में पड़ने की अपेक्षा उनसे दूर रहना ही पसन्द करेंगे। संकलन अनुराग अग्रवाल Astrologer, Numerologist & Vastu Expert जय श्रीकृष्ण

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष