Mon, 19 Oct 2026 | 08:35:38 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

चौरई व चांद सहित कई गावों को मिली पेयजल समस्या से निजात

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 19, 2025 09:41 pm / Post views : 327

चौरई व चांद सहित कई गावों को मिली पेयजल समस्या से निजात
शेयर करें:

सांसद बंटी विवेक साहू ने खोले माचागोरा के गेट

Chhindwara 19 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर चौरई व चांद सहित कई गावों के निवासियों की पेयजल समस्या का हल हो गया है। सांसद श्री साहू ने माचागोरा डेम के गेट खोलकर पेयजल समस्या का निराकरण कर दिया है। अब गांवों के ग्रामीणों सहित पशु पक्षियों एवं पेंच नेशनल पार्क से जुड़े कोर एरिया के जानवरों को पेयजल उपलब्ध हो गया हैं।
    उल्लेखनीय है कि सांसद श्री साहू द्वारा चौरई विधानसभा के दौरे के दौरान ग्रामीणों द्वारा निरंतर क्षेत्र में उत्पन्न हुई पेयजल समस्या से उन्हें अवगत कराया गया था। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सांसद श्री साहू ने कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर माचागोरा के गेट खोलने के लिए कहा था। जिसके परिणाम स्वरूप शनिवार को सांसद श्री साहू ने अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में माचागोरा डैम के गेट खोल दिये है।

माचागोरा डैम से 7 एम.सी.एम. मिलेगा पानी

सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार को माचागोरा डेम का एक गेट खोलकर पानी छोड़ा है। जिसके अंतर्गत 7 एम.सी.एम. पानी देने हेतु गेट नं. 04 गेट खोला गया, जिससे 2 दिवस तक 5 क्यूमेक्स एवं उसके बाद 20 क्यूमेक्स की दर से कुल 35 एम.सी.एम. जल पेयजल हेतु प्रदाय किया जाएगा। इसके साथ ही छिन्दवाडा जिले के पेंच नदी के आस-पास के क्षैत्र चौरई, चांद, तिघरा, चिखली, झिलमिली मड़काहांडी, उदादौन, बाड़ीवाड़ा, पिपरिया, विकला, कौआ खेड़ा, लोनी बर्रा, बेलगांव, चांद ढाना, बादगांव, खैरघाट, रामपुरी, पिपरिया खाती, बाँसखेडा सहित अनेक गांव में पेयजल, मवेशियों के पीने व निस्तार हेतु पानी मिल सकेंगा। वहीं म.प्र.शासन की महती योजना जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम पेंच व्यपवर्तन परियोजना की बॉध साईट पर किए गए। जिसमें बॉध की साफ-सफाई, दुरूस्ती व मरम्मतीकरण के कार्य जनप्रतिनिधियों, जनता एवं विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ किए गए।

यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

माचागोरा डेम में गेट खोलने के दौरान सिवनी विधायक दिनेश मुनमुन राय, जिला पंचायत सदस्य लखन कुमार वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, सभापति जगेन्द्र अल्डक, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, संतोष पटेल, दिनेश कांत मालवी,विश्वेंद्र बैस, जितेन्द्र राय, वैनगंगा कछार के मुख्य अभियंता ए.के. डेहरिया, कार्यपालन यंत्री एसके सिरसाम सहित मंडल अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें