Mon, 19 Oct 2026 | 07:19:29 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

हर भरा समृद्ध और स्वच्छ मंडला बनाये - श्रीमती उइके

हर भरा समृद्ध और स्वच्छ मंडला बनाये - श्रीमती उइके
शेयर करें:

कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने स्टेडियम परिसर पर किया पौधारोपण एक पौधा मां के नाम  'Ek Ped Maa Ke Naam' अभियान (Campaign) के प्रतीक स्वरूप खिलाडिय़ों ने भी किया पौधारोपण (plantation)

मण्डला यशो :- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के द्वारा प्रारंभ किये गये अभियान एक पौधा मां के नाम ('Ek Ped Maa Ke Naam') के तहत महात्मागांधी स्टेडियम परिसर में मण्डला विधायक प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, डॉ दिलीप शर्मा एवं युवा खिलाडिय़ों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया।

एक पौधा मां के नाम का अभियान प्रत्येक मां के प्रति सम्मान 

इस अवसर पर श्रीमति संपतिया उइके ने जिलेवासियों को अपने संदेश के माध्यम से आग्रह करते हुए कहा कि हमारी माताएं एवं प्रकृति दुनिया की नि:स्वार्थ प्रेम की प्रतिमूर्ति हैं एक पौधा मां के नाम यह सिर्फ अभियान नहीं हमारा कर्तव्य है इस अभियान में जुड़कर हम सभी वृक्षारोपण करें और हरे-भरे मण्डला समृद्व और स्वच्छ मण्डला के संकल्प को साकार करने में अपनी जिम्मेदारी निभायें श्रीमती उइके ने कहा कि एक पौधा मां के नाम का अभियान प्रत्येक मां के प्रति सम्मान आदर और अपनी निष्ठा तथा कर्तव्य का भाव है पर्यावरण संरक्षण के लिये वृक्षारोपण की पहल हमारे आने वाले पीढ़ी के जीवन को सुदृढ़ करने का अभियान है मण्डला जिले का तापमान निरंतर बढ़ रहा है मां नर्मदा की सहायक नदियों का जलस्तर कम हो रहा है इसलिए यह आवश्यक है कि हम अपने-अपने क्षेत्र में वृक्ष लगायें ताकि तापमान में कमी आये और सभी नदियों में बारह महीने जल का प्रवाह बना रहे ।

यह कोई सरकारी अभियान नही, सामाजिक जिम्मेदारी है

उन्होंने कहा कि एक पौधा मां के नाम यह कोई सरकारी अभियान नहीं है बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है इसमें हम सभी नागरिकों की सहभागिता से संपूर्ण जिले में इस अभियान को मजबूती के साथ धरातल पर उतार सकेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान में नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभायी 23 जून से 6 जुलाई तक एक पौधा मां के नाम का अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि लगातार पौधारोपण का कार्य कर रहे हैं। स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उइके शामिल होकर खिलाडिय़ों से चर्चा की एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुना तत्पश्चात स्टेडियम का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र दुबे, पारस असरानी, सुधीर कसार, अनुराग चौरसिया, सूर्यकांत जंघेला, सुदीप ब्रजपुरिया, नीलेश बाजपेयी, अनीता तिवारी, दिनेश चौधरी, उमा यादव, अनीता चौधरी, सुधीर मिश्रा, नरेश सिंधिया, जोरावर सिंह, पुष्पा ज्योतिषी, प्रतिभा साहू, भरत राय, बसंत चौधरी, निकेश्वर पटेल, गणेश महान, राकेश शुक्ला, शैल जैन, सारिका मिश्रा, अभिषेक बिलैया, सचिन शर्मा, प्रहलाद सोनी, अंकित ज्योतिषी, आशीष चौरसिया, कमलेश सोनी सहित विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी एंव खिलाड़ी उपस्थित थे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें