Mon, 19 Oct 2026 | 06:05:21 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

इसी सत्र में प्रारंभ होगा मेडीकल कालेज, दिनेश राय मुनमुन का सपना हुआ साकार

इसी सत्र में प्रारंभ होगा मेडीकल कालेज, दिनेश राय मुनमुन का सपना हुआ साकार
शेयर करें:

सिवनी के लिये बड़ी खुशखबरी, इसी सत्र में प्रारंभ होगा मेडीकल काँलेज

सिवनी यशो:-  सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की जिद और जिले की महत्वाकांक्षी मांग मेडिकल कॉलेज का सपना साकार रूप ले चुका है। जिले के यह बहुत बड़ी खुशखबरी है कि इसी सत्र से सिवनी मेडीकल कांलेज में शानदार 150 एमबीबीएस सीट के साथ शिक्षण सत्र प्रारंभ होगा।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में  नीमच, मंदसौर और सिवनी में नए मेडिकल कॉलेज इसी शिक्षा सत्र से शुरू करने की तैयारी है। इन सभी कॉलेजों में 150-150 एमबीबीएस सीटें होंगी। यह खबर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पहले चरण में इन कॉलेजों में फैकल्टी के सभी पद नहीं भरे जा सके थे। हालांकि अब 15 दिनों के भीतर बचे हुए पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी। साथ ही उपकरणों की खरीद भी 15 दिनों के अंदर कर ली जाएगी।
बता दें कि इन तीनों कॉलेजों के भवन लगभग तैयार हो चुके हैं। सरकार को उम्मीद है कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन तीनों कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) से मान्यता मिल जाएगी। यह कॉलेज 2018 में केंद्र सरकार द्वारा राजगढ़, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, सिवनी और श्योपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति मिलने के बाद स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें से राजगढ़ को छोड़कर सभी कॉलेजों में पहले शैक्षणिक सत्र 2024-25 से प्रवेश शुरू करने का लक्ष्य था, लेकिन बाद में सिंगरौली और श्योपुर को भी छोड़ दिया गया। कॉलेजों के भवन निर्माण में देरी होने के कारण इनमें से केवल तीन कॉलेज ही इस सत्र से शुरू किए जा रहे हैं।
सिवनी सहित अन्य मेडिकल कॉलेजो जिनमें नीमच, मंदसौर, सिंगरौली, श्योपुर और सतना के लिए फैकल्टी के विभिन्न 445 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। पर इनमें से सिर्फ 160 पद ही भर पाए। अब इसे लेकर भी पदस्थापना आदेश जारी होने वाले हैं। बाकी पदों के लिए 15 दिन बाद फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष