Fri, 13 Nov 2026 | 01:03:47 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

मंत्री एवं सांसद ने जनजातीय गौरव के प्रतीक श्री बादल भोई संग्रहालय का किया निरीक्षण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 04, 2025 12:02 am / Post views : 394

मंत्री एवं सांसद ने जनजातीय गौरव के प्रतीक श्री बादल भोई संग्रहालय का किया निरीक्षण
शेयर करें:
Chhindwara 03 January 2025 छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने छिन्दवाड़ा प्रवास के दौरान जिले में स्थित श्री बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का दौरा किया। इस संग्रहालय का लोकार्पण 15 नवंबर 2024 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया था। इस दौरान उनके साथ छिंदवाड़ा सांसद  विवेक बंटी साहू, अमरवाड़ा विधायक  कमलेश प्रताप शाह, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग  गुलशन बामरा, संचालक जनजातीय कार्य विभाग योजनाएं श्रीमती वंदना वैद्य, अपर संचालक जनजातीय कार्य विभाग योजनाएं श्रीमती रीता सिंह,कलेक्टर  शीलेंद्र सिंह, सीईओ जिला पंचायत  अग्रिम कुमार,सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सतेन्द्र सिंह मरकाम,  टीकाराम चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. शाह ने संग्रहालय की सभी गैलरियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संग्रहालय के विभिन्न कक्षों जैसे अलंकार, बैगा कक्ष, नृत्य कक्ष, पत्थर फॉसिल कक्ष, लौह काष्ठ एवं शिल्प कक्ष का निरीक्षण किया। इन कक्षों में प्रमुख आदिवासी व्यक्तित्वों की प्रतिमाएं और आदिवासी इतिहास से जुड़ी चीजें प्रदर्शित हैं।

ऑडिटोरियम को सुविधाजनक बनाए जाने मंत्री ने दिए 20 लाख

डॉ. कुंवर विजय शाह ने संग्रहालय के दौरे के दौरान ऑडिटोरियम का भी निरीक्षण किया और इसे अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने के लिए 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह ऑडिटोरियम जनजातीय संस्कृति और इतिहास पर आधारित कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और अन्य गतिविधियों के आयोजन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। श्री बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय में कुल छह गैलरियां हैं, जो जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम और संस्कृति की कहानियों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं। इसके अलावा, संग्रहालय में एक कार्यशाला कक्ष, एक लाइब्रेरी, 800 दर्शकों की क्षमता वाला ओपन एयर थिएटर, शिल्प बाजार और एक ट्राइबल कैफेटेरिया भी शामिल है। 8.5 एकड़ भूमि पर फैले इस संग्रहालय का निर्माण 40.69 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। प्रथम गैलरी रानी दुर्गावती के साहस, उनकी वीरता और शासनकाल के योगदान को समर्पित है। दूसरी गैलरी में गोंड राजाओं द्वारा ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ किए गए संघर्ष को दिखाया गया है। तीसरी गैलरी 'जंगल सत्याग्रह' के माध्यम से वन अधिकार और जनजातीय आंदोलन की कहानियां प्रदर्शित करती है। चौथी गैलरी भील-भिलाला जनजाति के स्वतंत्रता सेनानियों, जैसे भीमा नायक, खाज्या नायक और टंट्या भील, की वीरगाथाओं को उजागर करती है। पांचवीं और छठी गैलरियां कला और प्रदर्शनी के लिए समर्पित हैं, जहां समय-समय पर जनजातीय इतिहास और संस्कृति से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई जाती हैं। यह संग्रहालय पेंच-पचमढ़ी मार्ग पर स्थित है और आसपास के ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ जनजातीय गौरव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2016 में घोषित इस पहल के तहत छिंदवाड़ा में यह अद्वितीय संग्रहालय निर्मित हुआ है, जो जनजातीय समाज की संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथाओं को संजोए हुए है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें