Mon, 19 Oct 2026 | 07:24:33 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जिला जेल मे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जिला जेल मे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
शेयर करें:

राय के करकमलों से निरुद्ध को सौंपा गया रिहाई प्रमाण पत्र बंदियो की मांग पर स्वयं की ओर से प्रोजेक्टर सौंपकर मिनी साऊण्ड सिस्टम की स्वीकृति किया प्रदान

सिवनी यशो:- 15 अगस्त को प्रात: 07:30 बजे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जिला जेल परिसर सिवनी मे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लिया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा ग्राम नगझर स्थित जिला जेल परिसर सिवनी मे ध्वजारोहण किया। तथा परेड की सलामी लिया। इसके पश्चात जेल के मानस भवन मे स्वतंत्रता दिवस के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मे शिर्कत कर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, द्वीप प्रज्वलित व नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदुपरांत जेल अधिकारियों कर्मचारियों एवं बंदी भाईयों द्वारा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी का शाल, श्रीफल भेंटकर फूल मालाओं से आत्मीय स्वागतोपरांत अतिथि स्वागत गीत सहित देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान संबोधन बेला में विधायक दिनेश राय मुनमुन कहा कि वर्ष 1947 मे हमारे देश को अंग्रेजी साम्राज्य से आजादी मिली थी। और आज हम अपने देश भारत की आजादी का 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। देश की आजादी के लिए अनेकों क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया। आज साहस और शौर्य के प्रतीक स्वतंत्रता दिवस पर सभी बलिदानियों, क्रांतिकारियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आगे कहा कि हम सभी ने आजाद भारत मे जन्म लिया है। हो सकता है कुछ लोग दुर्भावनावश तो कुछ लोग क्रोध या अन्य कारणों से, निश्चित ही कोई न कोई गलती अवश्य ही हुई होगी। जिस वजह से आज आप जेल मे निरुद्ध है। सभी भाईयों को आत्म मंथन कर अपनी गलतियों को सुधारने और कभी न दोहराने का प्रयास करना चाहिए। उम्मीद है आप यहां से अच्छे बनकर बाहर निकलेंगे। और कड़ी मेहनत से बेहतर रोजगार के साथ समाज के बीच रहकर अच्छा जीवन व्यतीत करेंगे। इसके साथ ही श्री राय ने बंदी भाईयों की मांग पर स्वयं की ओर से प्रोजेक्टर सौंपकर मिनी साउण्ड सिस्टम प्रदान करने की स्वीकृति दिया। इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत जेल प्रशासन द्वारा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी के करकमलों से जेल मे निरुद्ध कुरई निवासी 60 वर्षीय श्री सुभान बाबा पिता उदय सिंह जाति गोंड को रिहाई का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर हुकुम सिंह आर्मो जी जेल अधीक्षक, अजय वर्मा उपअधीक्षक, डा. शुभम शिवहरे , कैलाश निवारे निरीक्षक, संदीप उईक, संकेत विक्की शिवहरे विधायक प्रतिनिधि, मनीष मोनू मिश्रा विधायक प्रतिनिधि, अहफाज खान विधायक प्रतिनिधि, मनोज मन्नु गोयल, अंकुर अग्रवाल, हेमंत नट्टू ठाकुर , राहुल राय , संदीप ठाकुर पत्रकार, पवन राहंगडाले, मोहम्मद जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी सहित अनेक गणमान्य जन एवं जिला जेल विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें