Tue, 20 Oct 2026 | 08:58:15 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने राशन दुकान का किया निरीक्षण, गड़बड़ियों पर जताई नाराजगी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 28, 2025 08:12 pm / Post views : 151

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने राशन दुकान का किया निरीक्षण, गड़बड़ियों पर जताई नाराजगी
शेयर करें:

Seoni 28 June 2025

सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने शुक्रवार को नगर के अकबर वार्ड स्थित राशन दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत की गई कि उन्हें खराब गेहूं वितरित किया जा रहा है और राशन वितरण की मशीन में भी तकनीकी गड़बड़ी है।

विधायक श्री मुनमुन ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर खराब गेहूं को तत्काल वापस लेने और मशीन की तकनीकी जांच कर दोषियों पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता के हक का राशन गुणवत्ता युक्त और पारदर्शी ढंग से वितरित होना चाहिए।

[caption id="attachment_31896" align="alignright" width="225"]एमएसएमई दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय रोजगार कांक्लेव में भाग लेकर युवाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश दिया जिला रोजगार कांक्लेव में युवाओं को किया प्रेरित।[/caption]

ज्ञात हो कि अकबर वार्ड के कई उपभोक्ताओं ने पूर्व में भी इस दुकान से संबंधित गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें विधायक को दी थीं, जिसके बाद उन्होंने स्वयं निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

जिला उद्योग, कौशल एवं रोजगार कांक्लेव में विधायक मुनमुन हुए शामिल

उसी दिन विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने एमएसएमई दिवस के अवसर पर सिवनी के बारापत्थर स्थित स्मृति लॉन में आयोजित जिला स्तरीय उद्योग, कौशल एवं रोजगार कांक्लेव में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन से

विधायक ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं आयोजकों द्वारा उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

हितग्राहियों को किया प्रमाण-पत्र और चेक वितरण

कार्यक्रम में विधायक के करकमलों से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र और प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, "युवाओं को स्वरोजगार और कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना समय की मांग है। शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए।"

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष