Thu, 22 Oct 2026 | 05:17:42 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें

विधायक दिनेश राय मुनमुन श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रमों मे हुए शामिल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 27, 2024 02:04 am / Post views : 224

विधायक दिनेश राय मुनमुन श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रमों मे हुए शामिल
शेयर करें:

क्षेत्र व प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए किया प्रार्थना

सिवनी यशो:- सोमवार 26 अगस्त को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रमों मे शामिल हुए। नगझर स्थित जिला जेल सिवनी के सभा हाल मे जेल प्रशासन द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। आयोजित कार्यक्रम मे सहभागिता करने पहुंचे श्री राय का अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके उपरांत विधायक श्री राय ने सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण जी का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम आरंभ कराया। तत्पश्चात बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। इस दौरान विधायक श्री राय ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सभी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे क्षेत्र व प्रदेश की जनता की खुशहाली और तरक्की के लिए भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हैं।    श्री राय ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान ही हमें सिखाते हैं कि जीवन कर्म प्रधान है। अगर हम कर्मशील हों तो किसी भी देश काल या परिस्थिति में विजयी होते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा जो कार्य धर्म के अनुकूल होता है वही धर्म है और मानव का कर्म है। भागवद गीता में अर्जुन के सामने जब क्या करूं क्या न करूं की स्थिति थी तब श्रीकृष्ण ने ही उन्हें मार्ग दिखाया था। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रतिकूल परिस्थितियों से लडना और जीतना सिखाता है। इसके उपरांत विधायक श्री राय ने जेल मे निरुद्ध दीदियों से भी मुलाकात किया तथा पावन पर्व की शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर सर्वश्री अजय सिंह वर्मा उप अधीक्षक, डा. शुभम शिवहरे , कैलाश निवारे सहायक अधीक्षक, धु्रवनारायण मिश्रा सीएचडब्ल्यू, संदीप उईके सहित जेल कर्मचारियों व निरुद्ध बंदियों की उपस्थिति रही।

छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरित कर किया सम्मानित

इसके अलावा नगर के सात फेरे लान मे जिला गौली चंद्रवंशी समाज संगठन सिवनी द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम मे अतिथि के रुप में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सहभागिता किया। जहां पर आपका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक श्री राय ने संबोधित करते हुए उपस्थितों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दिया तथा अतिथियों के साथ समाज के छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे गौली चंद्रवंशी समाज संगठन के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष