Mon, 19 Oct 2026 | 04:12:36 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत

नई खदानें खुलें सांसद की डब्ल्यू सी एल के सी.एम.डी से चर्चा

नई खदानें खुलें सांसद की डब्ल्यू सी एल के सी.एम.डी से चर्चा
शेयर करें:

नागपुर वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड कार्यालय बैठक

   छिंदवाड़ा यशो:- सांसद बंटी विवेक साहू सोमवार को वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड नागपुर कार्यालय में पहुंचे और उन्होंने वेस्टर्न कोल्ड फील्ड लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंधक संचालक से छिंदवाड़ा के कोयलांचल क्षेत्र की समस्याओं पर बैठक कर चर्चा की बैठक में सांसद ने डब्लूसीएल कोयलांचल क्षेत्र में नई खदानें खुले एवं समस्याओं को लेकर अधिकारियों से सीधी चर्चा की ।

कन्हान क्षेत्र के विलय को रोका जाए

सांसद श्री साहू ने अधिकारियों से कहा कि वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड कन्हान क्षेत्र व पेंच क्षेत्र में विलय किया जाना है, जिससे कर्मचारी मजदूरों का स्थानांतरण दूसरे क्षेत्र में किया जा रहा है जबकि यहां असीमित कोयले का भंडार उपलब्ध है इसलिए कन्हान क्षेत्र के विलय को रोका जाए ।

छिंदवाड़ा के अस्पताल पैनल में शामिल किए जाएं

सांसद ने पेंशनर एवं कोयला खान मजदूरों के इलाज पर भी चर्चा की और कहा कि नागपुर एवं बाहर के चिकित्सालय पैनल में है जबकि छिंदवाड़ा के चिकित्सालय को पैनल में शामिल नहीं किया गया है उन्होंने चिकित्सालय को पैनल में शामिल किए जाने को कहा ।

वन पर्यावरण स्वीकृति की जानकारी मांगी

सांसद ने अधिकारियों से जानकारी चाही कि पेंच की विष्णुपुरी माइंस की पर्यावरण, एवं कन्हान क्षेत्र की तांसी और मोआरी माइंस की वन पर्यावरण की स्वीकृति की वर्तमान स्थिति क्या है जिस पर अधिकारियों ने प्रकरण लंबित होने की जानकारी दी।

कोयले के विक्रय का ऑक्शन करें

सांसद श्री साहू ने पेंच एरिया वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड छिंदवाड़ा में उत्पादित कोयला के विक्रय हेतु आक्याशन प्रारभ करने को कहा जिससे छिन्दवाड़ा जि़ले के ट्रांसपोर्टरों को काम मिल सके । साथ ही ठेका मजदूरों की टेंडर की शर्तों में केवल स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार देने की बात रखी। सांसद ने सीएसआर फंड की स्थिति की जानकारी भी मांगी।

बस की खाली जमीन पर स्टेडियम का निर्माण किया जाए

खेलों की दृष्टि से पेंच क्षेत्र के डीसी स्कूल परासिया के सामने वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की खाली जमीन पर स्टेडियम का निर्माण किए जाने अधिकारियों के समक्ष रखा। वही क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा के लिए कॉलोनी में केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ किए जाने पर चर्चा की जिससे कामगारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय झांझरी, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, सत्येन्द्र ठाकुर, विजय पांडे उपस्थित थे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष