Tue, 10 Nov 2026 | 03:27:59 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र

सहायक उपकरणों के सहारे दिव्यांगजनों की दैनिक दिनचर्या सुगम होगी - सांसद श्रीमती पारधी 

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 09, 2025 11:06 pm / Post views : 471

सहायक उपकरणों के सहारे दिव्यांगजनों की दैनिक दिनचर्या सुगम होगी - सांसद श्रीमती पारधी 
शेयर करें:

जरूरतमंदों की मदद के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नही - मुनमुन राय  

273 दिव्यांगजनों को एडिप योजना अंतर्गत वितरित हुए सहायक उपकरण

Seoni 09 June 2025
सिवनी यशो:-   भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित करने हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन 09 जून 2025 को राशि लॉन, सिवनी में किया गया। यह शिविर जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन में तथा स्थानीय निकायों के सहयोग से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, संतोष अग्रवाल एवं आनंद शर्मा ं ने मां सरस्वती की पूजा व दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, जनपद प्रभारी सीईओ सुश्री रेखा देशमुख सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
  सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कार्यक्रम को संबोधित कर योजना से लाभांवित होकर सहायक उपकरण प्राप्त कर रहे सभी व्यक्तियों को शुभकामनाऐं दी। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरणों के सहारे दिव्यांगजनों की दैनिक दिनचर्या सुगम हो सकेगी। अन्य व्यक्ति पर आश्रित होने के भाव को कम किया जा सकेगा। 
      विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद दिव्यांग की मदद के लिए कार्य कर रही है। जरूरतमंदों की मदद के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। सरकार का प्रयास है कि दिव्यांग व्यक्ति को हर जरूरी सुविधा दी जाए, ताकि उनका जीवन यापन सही ढंग से हो सके। इसी के तहत सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक भवनों में दिव्यांगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है।कार्यक्रम में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर के सहयोग से सिवनी जनपद एवं नगर निकाय के 164 तथा बरघाट जनपद के 109, कुल 273 चिन्हित दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। इन उपकरणों में 36 मोटराइज्ड ट्रायसिकल, 76 ट्रायसिकल, 61 व्हीलचेयर, 4 सीपी चेयर, 44 श्रवण यंत्र, 74 बैसाखी, 53 वॉकिंग स्टिक, 11 रोलेटर, 40 टीएलएम किट, 7 सुगम्य केन एवं 40 कृत्रिम अंग सहित कुल 446 उपकरण सम्मिलित हैं।
शिविर में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, एलिम्को के अधिकारीगण तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष