Mon, 19 Oct 2026 | 11:26:23 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र के मतदाताओं ने भारी बहुमत के साथ जीत दिलाकर जो विश्वास व्यक्त किया है वह व्यर्थ नहीं जाने दूूंगी - श्रीमती पारधी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 06, 2024 12:38 am / Post views : 104

क्षेत्र के मतदाताओं ने भारी बहुमत के साथ जीत दिलाकर जो विश्वास व्यक्त किया है वह व्यर्थ नहीं जाने दूूंगी - श्रीमती पारधी
शेयर करें:

नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती भारती पारधी ने धारना, बरघाट एवं सिवनी में आभार रैली निकालकर मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया

  सिवनी यशो:- बालाघाट लोकसभा क्षेत्र से भाजपा को बड़ी जीत दिलाने वाले मतदाताओं के विश्वास के विश्वास पर खरा उतरने के लिये मैं पूरी कोशिश करूंगी और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप सिवनी जिले सहित संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में बेहतर काम करना मेरी प्राथमिकता होगी । इस आशय की बात बालाघाट लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती भारती पारधी ने बुधवार को बरघाट विधानसभा के धारना एवं बरघाट तथा सिवनी जिला मुख्यालय में मतदाताओं का आभार प्रदर्शन करने के लिये आयोजित रैली में मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहीं । श्रीमती पारधी ने कहा कि सिवनी बालाघाट क्षेत्र की जनता हमेशा भारतीय जनता पार्टी का साथ देती है, मुझे गर्व है कि मैं भी भारतीय जनता पार्टी की कार्यकत्र्ता हूँ और मुझे पार्टी ने सांसद का टिकिट देकर आपकी सेवा का मौका दिया है । श्रीमती पारधी ने कहा कि वह भी कोशिश करेंगी कि आप सभी की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरे लोकसभा क्षेत्र का विकास किया जा सके । उन्होंने कहा कि सिवनी विधानसभा में दिनेश राय मुनमुन एवं बरघाट विधानसभा में कमल मर्सकोले जैसे अनुभवी विधायक है जिन्हें मतदाताओं ने लगातार जीत दिलाई है उन्हीं के साथ मिलकर सिवनी जिले की दोनो विधानसभाओं विकास को गति प्रदान की जायेगी । जिले की बेहतरी के लिये भाजपा के कुशल संगठन और पूर्व जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा । भाजपा जिला जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के नेतृत्व में बुधवार को बरघाट विधानसभा के ग्राम धारना एवं बरघाट में आभार प्रदर्शन रैली के पश्चात सिवनी में शाम को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं जनप्रतिनिधियों, कार्यकत्र्ताओं के साथ भाजपा जिला कार्यालय से आभार प्रदर्शन रैली का शुभारंभ हुआ । सिवनी नगर में आयोजित आभार प्रदर्शन रैली भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, निर्वतमान सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले,पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामय उपस्थिती रही । यह आभार प्रदर्शन रैली भाजपा जिला कार्यालय बारात्थर से प्रारंभ होकर बाहुबलि होटल के सामने पहुँची जहाँ भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल ने उनका गरिमामय स्वागत किया। इसके पश्चात बाहुबली चौक में अजय बाबा पांडे ने स्वागत किया। रास्ते में अनेक स्थानों पर गरिमामय स्वागत का क्रम चलते रहा । आभार रैली अपने निर्धारित मार्ग से होते हुये, सिंधिया पुतला से मिशन स्कूल, गणेश चौक बरघाट रोड से शुक्रवारी चौक, नेहरू रोड से दुर्गाचौक मठ तालाब से छिंदवाड़ा चौक, महावीर मढिय़ा के पास पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने स्वागत किया इसके पश्चात, नगरपालिका चौक लक्ष्मीनारायण मंदिर में रैली पहुँची जहाँ नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती भारती पारधी ने भगवान लक्ष्मीनारायण का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया यहाँ पर भाजपा नेता नरेन्द्र ठाकुर ने अपने साथियों के साथ उनका स्वागत किया । रैली यहाँ से भाजपा कार्यालय पहुँची जहाँ रैली कार्यत्र्ताओं की सभा में बदल गयी यहाँ कार्यकत्र्ताओं ने बारी बारी से स्वागत किया तथा श्रीमती पारधी ने सभी कार्यकत्र्ताओ एवं जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि आप सभी का जो स्नेह और सहयोग मिला है उससे मुझे संबल मिला है संगठन के विश्वास पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता होगी ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें