Wed, 21 Oct 2026 | 01:54:49 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

महाजनसंपर्क अभियान के तहत बहुपयोगी लाभार्थी सम्मेलन बहुबली लाँन में 20 को

महाजनसंपर्क अभियान के तहत बहुपयोगी लाभार्थी सम्मेलन बहुबली लाँन में 20 को
शेयर करें:

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जनमानस से सम्मेलन में पहुँचकर लाभ लेने की अपील की

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के गौरवपूर्ण 09 वर्ष पूण होने पर एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सफलतम 13 वर्ष कार्यकाल को लेकर जिले में चल रहे महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आगामी 20 जून मंगलवार को सिवनी विधानसभा का लाभार्थी सम्मेलन सिवनी जिला मुख्यालय के बाहुबली लाँन में प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है । इस कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल में कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि इस कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र के सांसद डाँ. ढाल सिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे सहित समस्त जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिती में कार्यक्रम संपन्न होगा । कार्यक्रम में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार के द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी इस सम्मेलन में आमंत्रित किये गये है, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को इस सम्मेलन में पर्यावरण का संदेश देने की पवित्र मंशा से पौधा भेंट कर प्रमाण पत्र उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा भेंटकर सम्मानित किया जायेगा ।

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

बाहुबली लाँन में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन के संयोजक संतोष अग्रवाल ने बताया कि यह लाभार्थी सम्मेलन आमजनता के लिये विशेष उपयोगी बनाने के लिये लाभार्थी सम्मेलन की आयोजक टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, शासन की योजनाओं की उपयोगी जानकारी, एवं शासन के योजनाओं के वंचितो को लाभ दिलाने की मंशा से हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित विभागो के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहेंगे ।

नेत्र परीक्षण एवं मोतिबिंद के नि:शुल्क आपरेशन

इस सम्मेलन में स्वास्थ्य विभाग के आयुर्वेदिक, होम्योपेथिक, एलोपैथिक पैथी के मरीजो के नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के लिये चिकित्सकीय विभाग की टीम एवं सेवाभावी निजी चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहेगी जो स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही आवश्यक दवाईयाँ भी नि:शुल्क प्रदान करेंगे । सम्मेलन में सांई नेत्रा के द्वारा नि:शुल्क आँखों की जाँच की जायेगी सांई नेत्रा डाँ. योगेन्द्र पटेल ने बताया कि जाँच कर चश्में भी प्रदान किये जायेंगे एवं इसके साथ नि:शुल्क मोतिबिंद के आपरेशन की व्यवस्था की जायेगी । जिसके लिये मरीज अपने पहचान संबंधी दस्तावेज आवश्यक रूप से साथ लेकर आये ।

दिब्यांग के प्रमाण पत्र एवं उपकरण वितरण

इस सम्मेलन में दिव्यांग व्यक्तियों का परीक्षण एवं उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिये कार्यवाही के लिये दस्तावेज भी लिये जायेगे, तथा आवश्यकता अनुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों को उपकरण प्रदान किये जायेगे । कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला मंत्री पियुष दुबे के सहयोग से आयुष्मान योजना के कार्ड बनाये जायेगे ।

हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित विभाग रहेंगे उपस्थित

कार्यक्रम में महिला बाल विकास, नगरपालिका के अधिकारी एवं जनपद पंचायतो के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे जो शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित किसी कारणवश वंचित रह गये व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये पात्रता अनुसार कार्यवाही एवं सलाह प्रदान की जायेगी । कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान भी शिक्षा विभाग द्वारा किया जायेगा । सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधानसभा क्षेत्र की आमजनता से इस बहुपयोगी सम्मेलन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ लेने का आग्रह किया है और बताया कि इस सम्मेलन में सभी हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित अधिकारी कर्मचारी तो उपस्थित रहेंगे ही क्षेत्र में अन्य प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिये भी अधिकारी इस सम्मेलन में मौजूद रहेंगे । कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिये एक टीम गठित की गयी है जिसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दीपक नगपुरे, जिला मंत्री एकता चौरसिया, सुश्री रानी बघेल, डां. अभिजीत चौहान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भूपेन्द्र दुबे , पार्षद संजय भलावी, भाजपा सोशल मीडिया के सह संयोजक कपिल पांडे, सतीश दुबे, आदि का समावेश है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष