Tue, 20 Oct 2026 | 03:01:55 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश

भाजपा सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा करती है - मुनमुन

भाजपा सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा करती है - मुनमुन
शेयर करें:

भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने मां बैनगंगा को नमन कर आरंभ किया जनसंपर्क अभियान

सिवनी यशो:-भारतीय जनता पार्टी सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा करने के पवित्र संकल्प के साथ कार्य करती है जिसका परिणाम है आज खेतो में पानी पहुँच रहा है, घर रोशनी से जगमगा रहे है और किसानों को बिजली मिल रही है उक्ताशय की बात दिनेश राय मुनमुन द्वारा ग्रामीण अंचल मे जनसंपर्क अभियान के दौरान कही गयी। शुक्रवार 13 अक्टूबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी के सिवनी विधानसभा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ लखनवाड़ा घाट मे मां बैनगंगा को श्रद्धापूर्वक नमन एवं पूजन अर्चन से जनसंपर्क अभियान आरंभ कर निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ग्राम सरगापुर, संगई, गंगई, जैतपुरकलां, कमकासुर, मड़वा, हथनापुर, पिपरिया, कन्हरगांव, जाम, हिनोतिया, जैतपुरखुर्द, मुंगवानीखुर्द, मुंगवानीकलां, मारबोडी, चंदौरी, सागर, जमुनिया, बिहीरिया, बंधा, गाडरवाड़ा, दिघौरी, घोंटी, पुसेरा, खैरी एवं भाटीवाडा ग्राम पहुंचे। जहां पर जनसंपर्क कर ग्रामीण बंधुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रामीण अंचल मे जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने ग्रामीण बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव गाव में स्कूल खुल गये है उच्च शिक्षा भी सहजता से प्राप्त हो रही है साथ ही शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिये अनेक योजनाओं के माध्यम से छात्रों को मदद की जा रही है। हर गरीब को घर और जमीन देने का काम भारतीय जनता पार्टी सरकार कर रही है। तथा अनेक प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम आदमी को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का काम किया जा रहा है।   दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिये उन्हें 1250 रूपये प्रतिमाह दिये जा रहे है तथा इसे तीन हजार तक बढाया जायेगा। श्री राय ने कहा कि जनहितैषी योजनाओं के साथ ही प्रदेश और विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति तीव्र हुई है। जनसंपर्क के दौरान दिनेश राय मुनमुन ग्राम सरगापुर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन पटेल , रणजीत पटेल एवं ग्राम संगई मे वरिष्ठ नेता कीरतसिंह बघेल, राजेन्द्र पटेल के निवास पहुंचे तथा कुशलक्षेम जानकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ग्रामीण बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष