सिवनी जिले की सिवनी एवं बरघाट में हारी कांग्रेस भीतरघातियों की पीड़ा से इतनी आहत है कि वह अपने हार का पूरा ठीकरा भीतरघातियों के सिर फोडऩे के लिये पूरी ताकत से जुटी है । जिला कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस ने प्रत्याशियों की शिकायत पर कुछ कांग्रेस के नेताओं और कार्यत्र्ताओं पर निष्कासन की कार्यवाही भी की है । जिसे निष्कासित कांग्रेसी नेता षडयंत्र बता रहे है और प्रत्याशियों द्वारा लगाये गये आरोपों को झूठा बता रहे है । निष्कासित कांग्रेसी नेता प्रत्याशियों द्वारा झूठी शिकायते करने की बात तो कही ही गयी है साथ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष की दुर्भावना भी बताया गया है और कांग्रेस के नेता राजा बघेल के समर्थको ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला तक जला कर विरोध दर्शाया है । वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष 2018 में विधानसभा सिवनी के प्रत्याशी और वर्तमान में निष्कासित जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल अपने निष्कासन को झूठा और षडयंत्र पूर्वक किया गया कृत्या निरूपित कर रहे है । श्री चंदेल के निष्कासन को संपूर्ण कुर्मी समाज ने गलत ठहराया है और जिला कांग्रेस तथा कांग्रेस के प्रत्याशी अर्जुन काकोडिय़ा द्वारा लगाये गये आरोपों की निंदा की है ।
वहीं कांग्रेस के निष्कासित कार्यवाहक अध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल ने सोमवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर अपने साथ हुये दुर्भावना से प्रेरित निष्कासन पर सफाई दी ।
मोहन चंदेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया कि उनका निष्कासन एकपक्षीय तथ्यों के आधार पर कर दिया उनकी बात नहीं सुनी गयी जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के विपरीत है। श्री चंदेल का कहना है कि बरघाट विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी अर्जुन काकोडिय़ा और जिला कांग्रेस ने पूरे चुनाव के दौरान उनका उपयोग किया और मेरे द्वारा कांग्रेस को जिताने के लिये पूरी ईमानदारी से मेहनत की गयी पर हारने के बाद मुझे बेबुनियाद आरोप लगाते हुये पार्टी से निष्कासित कर मेरी छवि को धूमिल किया जा रहा है ।