Tue, 20 Oct 2026 | 02:09:32 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

सिवनी विधानसभा के नए मंडल अध्यक्षों ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 11, 2025 11:25 pm / Post views : 1557

सिवनी विधानसभा के नए मंडल अध्यक्षों ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं में हर्ष
शेयर करें:
Seoni 11 August 2025 सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा गत दिवस बहुप्रतिक्षित सिवनी विधानसभा के पाँच मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई दी। भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार, नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया। संगठनात्मक कार्य की कुशलता हेतु मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा जताई।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची

  • सिवनी नगर दक्षिण मंडल: अभिषेक दुबे (पुनः अध्यक्ष)

  • उत्तर मंडल: युवराज सिंह (युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष)

  • करकोटी मंडल: रामजी चंद्रवंशी (पुनः अध्यक्ष)

  • बंडोल मंडल: जयदीप सिंह ठाकुर

  • बीजादेवरी मंडल: शंकरलाल उट्टी

इन पाँचों मंडलों में लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा थी। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएँ दीं। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष रैली और स्वागत जलसों से दूर रहते हुए, प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद ग्रहण कर रहे हैं। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के सफल आयोजन में सक्रिय रूप से जुट गए हैं। मंडल अध्यक्षों ने मठ मंदिर एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुँचकर ईश्वर का आशीर्वाद लिया ।

वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात और आशीर्वाद

घोषणा के बाद नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवनीत सिंह ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के निवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें