Wed, 21 Oct 2026 | 09:18:50 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

नव मतदाताओं ने जिला कलेक्टर से प्राप्त किये वोटर आई डी कार्ड

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 25, 2025 06:58 pm / Post views : 122

नव मतदाताओं ने जिला कलेक्टर से प्राप्त किये वोटर आई डी कार्ड
शेयर करें:

15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्साह पूर्वक हुआ आयोजित

Seoni 25 January 2025 सिवनी यशो:- 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री संस्कृति जैन के मुख्यातिथ्?य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता एवं सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्?त अपर कलेक्?टर श्री सी एल चिनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी डी शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजन-अर्चन से किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री जैन ने सभी उपस्थितजनों को मतदान दिवस की शपथ दिलाई तथा नवमतदाताओं को प्रतिकात्मक रूप से वोटर आई डी कार्ड के वितरण किये गये। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री संस्कृति जैन ने उपस्थितजनों को संबोधित कर अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन कार्यों की गंभीरता अनुरूपी अन्य शासकीय कार्यों को समय सीमा में करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा भी उपस्थित नवमतदाताओं को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री जैन एवं अन्य अतिथियों द्वारा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित मतदाता जागरूकता गतिविधियों अंतर्गत स्कूलों एवं महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष