Tue, 20 Oct 2026 | 10:22:41 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

विकास के प्रकाश से अब कोई भी वंचित नहीं रहेगा : बरघाट विधायक कमल मर्सकोल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 05, 2024 03:52 pm / Post views : 153

विकास के प्रकाश से अब कोई भी वंचित नहीं रहेगा : बरघाट विधायक कमल मर्सकोल
शेयर करें:

हमारी सरकार का प्रस्तुत बजट समावेशी और संतुलित विकास वाला अतुलनीय बजट

सिवनी यशो :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के दक्ष नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था में निरंतर विस्तार हो रहा है। भारत आज विश्व की 5 शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र (developed nation) बनाने का लक्ष्य है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) अपना योगदान सुनिश्चित करने का संकल्प (Resolution) बजट के माध्यम से प्रस्तुत कर दिया है और प्रदेश का सर्वांगीण विकास वाला यह बजट  (This budget is for all round development) प्रदेश को नई ऊचांई प्रदान करने वाला सिद्ध होगा । बरघाट विधायक कमल मर्सकोले (Barghat MLA Kamal Marskole) ने मध्यप्रदेश के प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये उक्ताशय की बात प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कही । बरघाट विधायक ने कहा है कि यह बजट मध्यप्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है जो प्रसन्नता का विषय है वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। यह बजट मध्यप्रदेश के विकास को नई ऊर्जा प्रदान करेगा । जारी प्रेस विज्ञप्ति में कमल मर्सकोले ने कहा कि इस बजट में प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास समाहित है । इस में हर वर्ग की चिंता निहित है । युवाओं को रोजगार, महिलाओं को आर्थिक सक्षमता, किसानों को कृषि सुविधाएँ, गरीब कल्याण, उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, चिकित्सा की बेहतर सुविधाएँ, व्यापारी मजदूर सभी को डाँ. मोहन यादव सरकार के पहले बजट में अधिकतम देने का प्रयास सराहनीय रहा है । सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय वाले इस बजट के लिये मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (Chief Minister Dr. Mohan Yadav and Finance Minister Jagdish Deora) का बरघाट विधानसभा की ओर से ह्रदय से आभार । बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने कहा है कि बुधवार को पारित बजट 2024-25 को समावेशी और संतुलित विकास की दिशा में एक अतुलनीय बजट बताते हुये कहा है कि इस बजट में हमारी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा, वृद्धजनों, महिलाओं और बच्चों सभी के समग्र विकास एवं कल्याण की चिंता की है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण (Conservation of water, forest and land) के साथ-साथ इनके संवर्धन के लिये भी हमारी सरकार ने शिद्दत से प्रयास किये है। विकास के प्रकाश से अब कोई भी वंचित नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री जन-मन योजना (Pradhan Mantri Jan-Man Yojana) में जनजातीय बाहुल्य गांव के विकास के साथ-साथ लक्षित वर्ग के हर व्यक्ति तक विकास का लाभ उसके घर तक पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग के संर्वागीण विकास (All round development of tribal community) के लिये बजट में विशेष प्रावधान किये गये है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष