कलेक्टर एवं एस पी ने देखी मतगणना की तैयारी
सिवनी यशो:- लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मंगलवार 04 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी क्षितिज सिंघल (Collector and District Election Officer Kshitij Singhal) एवं पुलिस अधीक्षक आर के सिंह (District Superintendent of Police Rakesh Kumar Singh) ने पॉलिटेक्निक कॉलेज (Polytechnic College) का निरीक्षण किया। उन्होंने बरघाट, सिवनी, केवलारी तथा लखनादौन विधानसभा क्षेत्रों के प्रस्तावित मतगणना कक्षों, कंट्रोल रूम, कम्युनिकेशन रूम, मीडिया कक्ष (Counting Rooms, Control Room, Communication Room, Media Room) सहित प्रवेश मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को दिए। इसके साथ-साथ उन्होंने मतगणना मॉकड्रिल का भी अवलोकन किया।