Tue, 20 Oct 2026 | 06:38:57 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

कांग्रेस सरकार बनने पर पुरानी पेंशन होगी लागू, ओबीसी को 27% आरक्षण मंडला में बोले कमलनाथ

कांग्रेस सरकार बनने पर पुरानी पेंशन होगी लागू, ओबीसी को 27% आरक्षण मंडला में बोले कमलनाथ
शेयर करें:
मंडला यशो:- प्रदेश में पाँच माह बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले है प्रदेश के मुख्यमंत्री घोषणा मशीन की तरह कर रहे है और मनमाने भूमिपूजन दुगनी स्पीड से कर रहे है जनता के कल्याण के लिये मनमानी घोषणाएँ कर रहे है उन्हें अब महिलाओं को सशक्त बनाने की याद आ रही है नवजवानों की याद आ रही है किसानाों की याद आ रही है । वह केवल झूठ बोलकर सत्ता पुन: हथियाना चाह रहे है । जनता की भलाई कांग्रेस ही कर सकती है और हम घोषणा कर चुके है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते है हम 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देंगे। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देंगे। 100 यूनिट बजली माफ, 200 यूनिट हाफ देंगे। ये हमारा वादा है। हम पिछड़ वर्ग को 27त्न आरक्षण देंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने यह बात शनिवार को अपने मंडला प्रवास के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुये कही । प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री नाथ ने जनसभा को संबोधित करने से पूर्व कार्यकत्र्ताओं की बैठक ली। इसमें कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष से कहा कि मैं देख रहा हूं, यहां कोई कोई कांग्रेस का बैच नहीं पहने है। कार्यकर्ताओं को दिए नहीं क्या। आप भोपाल से मंडलम सेक्टर के बैच बुलाइए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ये जो बैच मिलेगा, याद रखिएगा जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तब ये मंत्रालय में आने का गेट पास होगा। आपके मन में भी एक बात है कि हम काम तो करते हैं पर चुनाव खत्म हो जाता है तो हमें कोई नहीं पूछता। इस पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सही बात है। ये हमारे मन की बात है। कमलनाथ बोले- आप चाहते क्या हैं आप सम्मान और पहचान चाहते हैं। आज मैं खासकर नेताओं को कहना चाहता हूं कि इनका मान सम्मान बना रहे, जितना आपका अधिकार होगा मंत्रालय में उतना कार्यकर्ताओं का भी होगा। कार्यकत्र्ताओं की बेठक के बाद कमलनाथ ने जन सभा को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में 18 साल से भाजपा की चौपट सरकार चल रही है। प्रदेश की व्यवस्थाएँ चौपट हो गयी है, यह आरोप पूर्व सीएम कमलनाथ ने मंडला में सभा के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश की संस्कृति पर हमला हो रहा है। मणिपुर में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है। कमलनाथ ने कहा कि पंजाब में खालिस्तानी और तमिलनाडु में हिंदी को लेकर विवाद हो रहा है। प्रदेश में यूथ बिना काम के किसान बिना दाम के शिवराज जी आप किस काम के। श्री नाथ ने कहा कि मैं ये पूछना चाहता हूं कि शिवराज जी आपने प्रदेश की जनता को क्या दिया तो पाता हू कि आपने बेराजगारी दी, महंगाई दी। आपने भ्रष्टाचार दिया। श्री नाथ ने कहा कि भाजपा ने इस प्रदेश को देश का सबसे भ्रष्ट प्रदेश बना दिया है। यहां पैसे दो काम हो जाएगा। प्रदेश में माफिया राज चल रहा है और आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे । पूरा प्रदेश शराब माफियाओं के कब्जे में है वे घर घर शराब पहुँचा रहे है । कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी। 15 में से ढाई महीने चुनाव में गए। साढ़े 11 महीने में आदिवासियों के लिए कई कामों की शुरुआत की। उन्होंने मंडला जिले से हो रहे पलायन पर चिंता व्यक्त की और भाजपा को आड़े हाथों लिया । उन्होंने बेरोजगार नौजवानो के संबंध में भी भाजपा को कोसा और कहा कि नौजावान रोजगार पाने के लिये तडफ रहा है । शिवराजजी केवल घोषणा करते हैं परंतु मैं कहता हूं आप अतिथि शिक्षिकों की भर्ती कर लें। खाली पद भर लें। शिवराजजी आप नौजवानों की आवाज नहीं सुन सकते, इनके कान नहीं चलते, हाथ नहीं चलते। शिवराजजी का मुंह बहुत चलता है। ये घोषणाएं करते जाएंगे और जनता को लुभाएंगें ।

प्रदेश में भ्रष्टाचार की सरकार है

इससे पहले कमलनाथ यहां रानी दुर्गावती स्मारक पहंचे तथा कमलनाथ ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्हें इसे शिवराज के बजाय भ्रष्टराज सरकार कहा। पत्रकार वार्ता के बाद कमलनाथ स्टेडियम के नजदीक स्थित सभा स्थल पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेने के बाद दोपहर करीब 11:45 बजे जनसभा को संबोधित करने मंच पर पहुंचे। कमलनाथ के आगमन पर कांग्रेसियों में गजब का उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में तीर-कमान और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। पूर्व सीएम ने यहां कांग्रेस के बूथ मॉड्यूल का विमोचन किया। महाराजपुर हेलीपैड में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कमलनाथ का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फ्लैक्स और बैनर से मंडला को सजा दिया। विधानसभा के दावेदारों ने कमलनाथ के सामने शक्ति प्रदर्शन करने जगह-जगह पंडाल लगाकर कमलनाथ का स्वागत किया। कार्यक्रम में दिनेश यादव, विधायक नारायण सिंह पट्टा, अशोक मर्सकोले, लखन घनघोरिया, ओंकार सिंह मरकाम, रामू तेकाम सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

अब कांग्रेस की सरकार बनेगी - घनघोरिया

सभा में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने भी लोगों को संबोधित किया। लखन घनघोरिया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। उन्होंने कहा कि- दायरे में सिमट कर आया है। हर रवायतों से बचकर आया है। आंधियों को खबर कर दो, शेर वापस पलटकर आया है। अब कांगेस के कार्यकर्ताओं को सहने की जरूरत नहीं है। आपका समय आने वाला है। महाकाल लोक में क्या हुआ सबको पता है। जो अफसर भाजपा के कहने पर चल रहे हैं उन्हें कहना चाहता हूं- साख से टूट जाएं हम वा पत्ते नहीं हैं, आंधियों से कह दो अपनी औकात में रहें।

पुलिसकर्मियों की छुट्टी बंद कर दी कांग्रेस

सभा में बिछिया के विधायक नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ लोग पुलिस का गलत उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व सीएम से कहा कि कांग्रेस सरकार में पुलिसकर्मियों को दी जानी वाली साप्ताहिक छुट्टी को प्रदेश के सरकार ने बंद कर दिया। प्रदेश में पुलिस के कई पद खाली पड़े हैं। सभा को दिनेश यादव, रामू तेकाम, अशोक मर्सकोले ने भी संबोधित किया।

डिंडोरी विधायक ने कुलस्ते पर साधा निशाना

सभा में डिंडौरी विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आदिवासी दिवस पर गोली चलाई। इसमें एक आदिवासी शहीद हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता बेईमानी की लड़ाई लड़ रहे हैं। आवास के नाम पर सरकार लोगों को कर्जदार बना रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री कुलस्ते का नाम लेकर कहा कि आप सुन लीजिए 15 महीने की सरकार में अदिवासियों के लिए कई काम किए। कुलस्ते जी आप कोई काम के नहीं है। क्षेत्र के एक और मंत्री बनाए हैं। जिन्होंने क्षेत्र का गेहूं गायब कर दिया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष