Tue, 20 Oct 2026 | 07:05:32 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस ने नगर में निकाली पद यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस ने नगर में निकाली पद यात्रा
शेयर करें:
सिवनी यशो:- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरा होने पर जिला कांग्रेस द्वारा नगर में पद यात्रा निकाली गई। सर्वविदित है कि 7 सितम्बर 2022 को राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कशमीर तक 4,081 किमी. 12 राज्यों, 2 केन्द्र शासित प्रदेशों, 75 जिलो एवं 76 लोकसभा क्षेत्रों की 136 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा में देश के लाखों लोगों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी है।ं प्रेम और एकता के प्रति राहुल जी की भक्ति, धर्म, जाति, समुदाय की परवाह किये बिना हर भारतीय को एक जुट करने की अटूट भावना से मंत्रमुग्ध थे। जिला कांग्रेस द्वारा निकाली गई पद यात्रा में बडी संख्या में कांग्रेस जन जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन से बाहुबली चैक, गणेश चैक, शुक्रवारी, नेहरू रोड़ होते हुए नगरपालिका पंहुचें जहॉ नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान एवं कांग्रेस पार्षदों ने यात्रा का स्वागत किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, मध्यप्रदेश सहप्रभारी श्री संजय कपूर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना, संगठनमंत्री एड. पंकज शर्मा, असलम खान, मोहनसिंह चंदेल, राजा बघेल, विष्णु करोसिया, अतुलचंद मालू, आनंद पंजवानी, मुबारक खान, धनंजयसिंह ने सभा को सम्बोधित किया। सभी वक्ताओं ने स्वीकार किया कि भाजपा द्वारा जो देश में नफरत बॉटने का काम किया जा रहा था, निश्चित रूप से राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से मोहब्बत की दुकान खुली है। जिसका परिणाम कर्नाटक विधानसभा चुनाव में देखने को मिला जहॉ कांग्रेस ने भारी बहुमत से सरकार बनायी। इसी तरह मध्यप्रदेश में भी कमलनाथ जी के नेतृत्व में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेंगी। सभा में कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्षद चंदनसिंह खताबिया एवं महेश बघेल के प्रयास से गीतेश्वरी कहार, आशीष उइके, संजय वर्मा, शेखर, छोटू, राहुल यादव, नवीन वर्मा, राजेन्द्र उइके, रोहित, गजेन्द्र, सुशील, अंकित ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें