Wed, 21 Oct 2026 | 11:36:48 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर सिवनी में विकास कार्यों की बौछार, सांसद और विधायक ने जताया विश्वास

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 17, 2025 10:05 pm / Post views : 347

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर सिवनी में विकास कार्यों की बौछार, सांसद और विधायक ने जताया विश्वास
शेयर करें:

सांसद भारती पारधी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, विधायक मुनमुन की कार्यशैली को बताया अनुकरणीय

Seoni 17 June 2025 सिवनी यशो:- सिवनी यशो: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्षों की पूर्णता के उपलक्ष्य में सिवनी विधानसभा क्षेत्र में आज भव्य विकास कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्री दिनेश राय 'मुनमुनÓ ने की, जिसमें सांसद श्रीमती भारती पारधी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहीं।

सांसद पारधी ने कहा -"मोदी सरकार ने भारत को आत्मविश्वास दिया"

सांसद श्रीमती भारती पारधी ने अपने संबोधन में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास, सुरक्षा और आत्मविश्वास की दिशा में नया आयाम दिया है। उनके नेतृत्व में गांव से लेकर गगन तक भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। हम भाग्यशाली हैं कि इस सरकार के संकल्पों को सिवनी और बालाघाट क्षेत्र में लागू कर पा रहे हैं।" सांसद ने विधायक मुनमुन की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिनेश राय 'मुनमुन' जिस ऊर्जा और समर्पण से विकास कार्य कर रहे हैं, एक मिसाल है। उनके नेतृत्व में सिवनी निरंतर तरक्की की राह पर है।"

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने अपने संबोधन में कहा

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों का कार्यकाल राष्ट्र निर्माण की मिसाल है। गरीब, किसान, महिला और युवा—हर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य इस सरकार ने किया है।" "सिवनी विधानसभा क्षेत्र में विधायक मुनमुन जी के नेतृत्व में जो विकास कार्य हुए हैं, वे मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की सफल धरातलीय तस्वीर हैं। भाजपा सिफऱ् घोषणाएं नहीं करती, परिणाम देती है।"

विधायक मुनमुन बोले - सिवनी को मॉडल विधानसभा बनाना लक्ष्य

विधायक दिनेश राय 'मुनमुनÓ ने कहा, "मोदी जी के नेतृत्व में हम गांव, गरीब और किसान की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं प्रयासरत हूं कि सिवनी को प्रदेश की अग्रणी विधानसभा के रूप में स्थापित कर सकूं।" उन्होंने आज बलारपुर, परासिया, बखारी, लकवाह, माहुलपानी, पौड़ी, तेंदनी-बड़पानी जैसे गांवों में पंचायत भवन, स्कूल भवन, तालाब, सड़क निर्माण जैसे कुल आठ से अधिक स्थलों पर लोकार्पण और भूमिपूजन किए।

जनता ने जताया विश्वास

कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही। ग्रामीणों ने विधायक व सांसद का पारंपरिक स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम लकवाह में वृक्षारोपण भी किया गया।

विशेष उपस्थिति

इस गरिमामयी आयोजन में भाजपा उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष युवराजसिंह राहंगडाले, श्रीमती रीना टेकराम बरकडे जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती सोराजो बाई बरकडे जनपद सदस्य, युवराजसिंह राहंगडाले,जिलाध्यक्ष भाजयुमो, नितेंद्र गुड्डू बघेल, श्याम मिलन पांडेी, अजय पांडे अध्यक्ष जनभागीदारी समिति पीजी कालेज, घनश्याम बघेल जिलाध्यक्ष नमोविमं, ठाकुर महताब सिंह राकेश बैस, सुमित राय, श्याम ब्रम्हवंशी, अखिलेश राय, हर्ष राय, मुकेश चंदेल, श्रीमती सुनीता डा. राजू राय, संदीप बघेल, राजीव उइके, सियाराम डहेरिया सचिव, ब्रजेश संकोलिया, सुरेन्द्र शेरु माल्या, बेनीराम चंद्रवंशी, गोपाल पवमें, उदित बैस, महेश जंघेला, घनश्याम कौशले, लकेश बंजारा , विनय बघेली, चंदू बघेल, श्रीमती रामेश्वरी उइके जनपद सदस्य, सुखमन शाह मरकाम सरपंच, पवन उइके उपसरपंच, सुदामा राठौर, राजेश अवधिया, विशाल साहू , जयदीप ठाकुर, संतोष विश्वकर्मा, हरिसिंह, रविशंकर रसिक, रोहित राजपूत, राजू पाठक, पन्नालाल इनवाती जीबनराम साहू, फकीरा भाई, मृत्युंजय सेंगर, पुरुषोत्तम साहू , मनोज साहू, चमरा डहेरिया, शंकर उट्टी, अहफाज खान, धीरसिंह भलावी, ओम राजपूत मंडल अध्यक्ष, प्रदीप पाराशर, रामदयाल ठाकुर, सुनील झारिया, राकेश ठाकुर, सतेन्द्र राजपूत, रघुवीर धुर्वे , राममनोहर राय, मठरुलाल बरकडे जनपद सदस्य, नीतेश बंजारा, अतीत बिसेन, राजू यादव पार्षद, संजय सोनी , अज्जू धुर्वे , मोना सनोडिया जी, मंगल बंजारा जी, श्रीकुमार साहू, कुंजनलाल कुंजाम, जयकुमार गजभिये, सजन बंजारा, राजेन्द्र उइके एवं भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण जनों की गरिमामय उपस्थिति रही।अनेकों जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष