Fri, 13 Nov 2026 | 12:58:11 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

जलकर की जबरन वसूली से जनता में आक्रोश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 19, 2025 04:28 pm / Post views : 326

जलकर की जबरन वसूली से जनता में आक्रोश
शेयर करें:

नगर पालिका अब कह रही है 2019 से जलकर वृद्धि हुई है राशि जमा करो

Seoni 19 March 2025 सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका परिषद द्वारा नगरीय क्षेत्र की जनता को जलकर के नाम से अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है परिषद की गलतियों का भुगतान जनता से कराना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है तथा ईमानदारी से करों का भुगतान करने वाले करदाताओं पर कर अतिरिक्त भार डालकर मानसिक रूप से परेशान करना तत्काल बंद किया जाना चाहिये । यह बात विवेकानंद वार्ड के पार्षद राजेश राजू यादव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर मांग करते हुये कही है । पार्षद श्री यादव ने कहा है कि प्रेसीडेन्ट इन कौसिंल की बैठक दिनांक 08/08/2019 के प्रस्ताव क्रमांक 47 के निर्णय अनुसार घरेलू जलकर टैक्स की राशि 60/- रूपये प्रतिमाह से 100/- रूपये प्रतिमाह एवं व्यवसायिक जलकर टैक्स की राशि 100/- रूपये प्रतिमाह से 300/- रूपये प्रतिमाह कर दी गई है। यह बढ़ीं हुई जलकर की राशि उपभोक्ताओं से उसी समय से वसूलना प्रारंभ नहीं किया गया और पुरानी दरों के हिसाब से ही राशि वसूली की जाती रही । सिवनी नगर पालिका परिषद ने सितंबर 2024 में निर्णय लिया कि उपभोक्ताओं से 08 अगस्त 2019 के निर्णय अनुसार बढ़ा हुआ जल कर लिया जाये । सितंबी 2024 में लिये गये निर्णय को 2019 से लागू माना जाना उचित नहीं है और इस प्रकार का निर्णय थोपकर जनता को परेशान किया जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है । सिवनी नगर पालिका में जलकर जमा करने आ रहे उपभोक्ताओं पर 2019 से बढ़ा हुआ जलकर जमाकरने के लिये दबाव बनाया जा रहा हैऔर उन्हें अंतर की राशि जमा करने के लिये कहा जा रहा है जिससे उपभोक्ता परेशान हो रहे है । पार्षद श्री यादव ने कहा है कि परिषद को जलकर में वृद्धि की राशि अक्टूबर 2024 से जमा कराना चाहिये । पाँच वर्ष पूर्व के निर्णय अनुसार राशि वसूल करने के लिये अंतर की जो राशि उपभोक्ताओं को बताई जा रही है वह न्याय संगत नहीं है और उपभोक्ताओ पर जबरन बोझ डाला जा रहा है जो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है । श्री यादव ने मुख्य नगर पालिका से मांग की है हक उपभोक्ताओं से जल कर वृद्धि की राशि अक्टूबर 2024 से वसूल करने के निर्देश जारी करने की मांग की है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें