Fri, 13 Nov 2026 | 01:55:32 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

पी एच ई मंत्री संपतिया उईके बालाघाट की कार्यशैली से है नाराज

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 12, 2024 12:37 am / Post views : 171

पी एच ई मंत्री संपतिया उईके बालाघाट की कार्यशैली से है नाराज
शेयर करें:

अधिकारी मैदानी दौरा कर गाइड लाइन के अनुसार तत्परता से कार्य करवायें - मंत्री श्रीमती उइके वीसी के माध्यम से पूरे प्रदेश के अधिकारियों से जुड़कर जल जीवन मिशन की समीक्षा की बारिश में पेयजल की स्वच्छता का रखा जाये विशेष ध्यान मध्यप्रदेश जियो टेगिंग में देश में प्रथम स्थान पर

भोपाल :- संभागीय एवं जिला अधिकारी मैदानी दौरा कर गाइड लाइन के अनुसार तत्परता से जल जीवन मिशन के कार्य को प्राथमिकता से करवायें। यह बात लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके (Public Health Engineering Minister Smt. Sampatia Uike) ने जल भवन में वीसी (VC in Jal Bhawan) के माध्यम से पूरे प्रदेश के अधिकारियों से जुड़कर जल जीवन मिशन की समीक्षा में कही। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्ता साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। बारिश में पेयजल की स्वच्छता का रखा विशेष ध्यान रखा जाये। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिये पेयजल का नियमित परीक्षण करवायें एवं पानी का क्लोरिनेशन एवं पानी की टंकी की सफाई आदि का कार्य भी नियमित रूप से करवाया जाये। लम्बे समय से अपूर्ण योजनाओं को दो माह में पूर्ण करने के निर्देश दिये। तय समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। मंत्री श्रीमती उईके ने बालाघाट की कार्यशैली से नाराज होकर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। श्रीमती उइके ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें। विभाग का कार्य ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने जैसे पवित्र कार्य से जुड़ा है। योजनाओं का सर्टिफिकेशन का कार्य 15 अगस्त पर होने वाली ग्रामसभा में करवाया जाये। जियो टेगिंग में पूरे देश में प्रथम स्थान पर आने पर मंत्री ने अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जाये। सभी अधिकारियों ने गर्मी में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल जल उपलब्ध कराने के लिये सराहनीय कार्य किया है। जल जीवन योजना के परीक्षण के बाद ही पंचायत को हेण्डओवर किया जाये। मंत्री श्रीमती उइके ने संभागवार, जिलावार एवं खण्डवार जल जीवन मिशन की समीक्षा कर मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्रियों को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये। सचिव पी. नरहरि ने कहा कि हर 15 दिन में कार्यों की समीक्षा की जायेगी और संभागीय स्तर पर भी नियमित रूप से कार्यों की समीक्षा की जायेगी। सभी अधिकारी अपने कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में पूर्ण करें। बैठक में प्रमुख अभियंता श्री के.के. सोनगरिया भी उपस्थित थे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें