Tue, 20 Oct 2026 | 09:21:32 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

प्रमोद शर्मा का निधन पत्रकार जगत की अपूर्णीय क्षति - भाजपा

प्रमोद शर्मा का निधन पत्रकार जगत की अपूर्णीय क्षति - भाजपा
शेयर करें:

प्रमोद शर्मा के निधन पर भाजपा नेताओं ने गहन शोक संवेदनाएँ व्यक्त की

सिवनी यशो:- जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक दलसागर समाचार पत्र के संपादक व संस्थापक प्रमोद शर्मा प्रखर का निधन जिले के पत्रकार जगत में एक बड़ी और अपूर्णनीय क्षति है। उनका निधन स्तब्ध एवं शोकाकुल कर देने वाला है ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें व उनके शोकाकुल परिजनों, मित्रों व शुभचिंतकों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति व सामर्थ्य दे यही हम सब की ईश्वर से प्रार्थना है। इस आशय का शोकसंदेश भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे द्वारा स्वर्गीय प्रमोद शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वयं एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जारी किया गया। श्री दुबे ने कहा कि प्रमोद शर्मा कलम के धनी होने के साथ ही मिलनसार स्वभाव तथा सदैव प्रसन्नचित रहने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने साधारण रूप से पत्रकारिता प्रारंभ करते हुए अपने अथक परिश्रम से स्वयं का समाचार पत्र निकालने के साथ ही उसे एक बड़े प्रतिष्ठान के रूप में स्थापित करने में सफलता पाई। स्व.श्री शर्मा सांस्कृतिक, धार्मिक, साहित्यिक, खेलकूद सहित अनेक क्षेत्रों में अपनी सक्रिय व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहै हैं। उनमें निष्पक्षता एवं सबको साथ लेने का अद्भुत गुण भी था उनका निधन हम सभी को शोकाकुल कर गया है। भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल एवं सह मिडिया प्रभारी श्री मनोज मर्दन त्रिवेदी ने श्री शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, कि श्री प्रमोद शर्मा उनके निकटतम मित्रों व हितचिंतकों में रहे हैं। वे प्रतिभाशाली पत्रकार थे। उन्होंने सदैव छोटी से छोटी गलतियों को सुधारने के साथ ही अपनी बात को प्रभावी रूप से रखने के लिए मार्गदर्शन दिया है। उनका निधन हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है। आज प्रमोद शर्मा के अंतिम संस्कार के दौरान मोक्षधाम मे भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन बाझल,प्रेम तिवारी जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल,ज्ञानचंद सनोडिया, लालू राय, राजेश त्रिवेदी, मनोज त्रिवेदी, किशोर सोनी युवराज सिंह राहंगडाले, नरेन्द्र ठाकुर, अभिषेक दुबे, संजय पप्पू सोनी, संजय खंडाईत, राजू यादव, ओमप्रकाश तिवारी, आशीष मानाठाकुर, कपिल पांडे, निरंजन मिश्रा, शिव सनोडिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागणों ने उपस्थित रहकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष