Fri, 23 Oct 2026 | 10:14:56 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
: किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा

राजमाता अहिल्याबाई हर भूमिका में अदभुत आदर्श रहीं - नरेश दिवाकर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 26, 2025 10:42 am / Post views : 329

राजमाता अहिल्याबाई हर भूमिका में अदभुत आदर्श रहीं - नरेश दिवाकर
शेयर करें:
Seoni 26 May 2025
सिवनी यशो:-  लखनादौन.एक सैनिक पुत्री से राजवधू बनी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य इंदौर की सीमा के अंतर्गत तो सनातन व सांस्कृतिक जीवन शैली व सुशासन को पल्लवित किया ही,साथ ही अपने राज्य के बाहर निकलकर भारत के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक मानबिन्दुओं को पुनर्स्थापित भी किया
 उक्ताशय के विचार सिवनी के पूर्व विधायक एवम महाकौशल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे श्री नरेश दिवाकर (डीएन) ने राजमाता अहिल्याबाई की 300 वी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में आयोजित विचार संगोष्ठी में व्यक्त किये।
 श्री दिवाकर ने मुख्य वक्ता के रूप विचार रखते हुए कहा कि राजमाता अहिल्याबाई की कार्यशैली व उनके द्वारा अपनाई गईं नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी 300 वर्ष पूर्व उनके राज्य में थीं।हमारे कर्मठ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 'एक भारत श्रेष्ठ भारत ' के जिस उदघोष को अपना ध्येय वाक्य बनाये हुए हैं वह 300 वर्ष पूर्व राजमाता द्वारा ही पल्लवित किया गया था।
 अपने विचार रखते हुए श्री दिवाकर ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई को जो भी भूमिका निभानी पड़ी, हर भूमिका में आदर्श रहीं।वे एक आदर्श पुत्री,एक आदर्श बहू,आदर्श पत्नी,आदर्श माता,उत्कृष्ट समाजसेवी व राष्ट्र सेविका ,कुशल योद्धा व सेना पति तथा श्रेष्ठ व सशक्त शासक के साथ परम शिवभक्त और आत्मानुशासन वाली महिला के रूप में जानी जाती हैं।
 विचार संगोष्ठी के उपरांत पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना के द्वारा किये गए 'ऑपरेशन सिंदूर 'की सफलता के परिपेक्ष्य में सारे नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई ।जिसमें हम भारतीय सेना के साथ हैं का संदेश सारे विश्व को दिया गया।गगनभेदी राष्ट्रीय नारों के साथ तेज वर्षा के बाद भी उत्साहपूर्ण वातावरण में यात्रा सम्पन्न हुई
 नगरपरिषद अध्य्क्ष श्रीमती मीना गोल्हानी मंडल अध्यक्ष अजेंद्र गोल्हानी भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय उइके अनिल गोल्हानी वरिष्ठ भाजपा नेता डी एल नामी एवं अर्जुन उइके सहित नाहर पटेल महेश वर्मा बंटी डॉक्टर पीएस प्रजापति मुकेश अग्रवाल युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत साहू पारुल जैन सर्वेश विश्वकर्मा उपस्थित थे

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष