Wed, 21 Oct 2026 | 11:10:15 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

लाड़ली बहनों को दिया जायेगा रक्षाबंधन उपहार, गरिमय कार्यक्रम आयोजित किये जायें- मुख्यमंत्री

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 07, 2024 09:09 pm / Post views : 190

लाड़ली बहनों को दिया जायेगा रक्षाबंधन उपहार, गरिमय कार्यक्रम आयोजित किये जायें- मुख्यमंत्री
शेयर करें:

हर घर तिरंगा अभियान को भव्य बनाने, तिरंगा यात्रा, रैली, मैराथन जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश

   सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग (video conferencing) के माध्यम से रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) की हितग्राही महिलाओं को हितलाभ वितरण की तैयारियों एवं हर घर तिरंगा अभियान के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वीडियो कॉफ्रेंसिंग से जुड़े प्रदेश शासन के मंत्रीगणों से चर्चा कर सभी कलेक्टरों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित हितलाभ वितरण कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमत्री डॉ. यादव द्वारा सभी जिलों के अधिकारियों को 10 अगस्त को जिला स्तर, विकासखंड, निकायों तथा ग्राम और वार्डवार आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं लाड़ली बहनों की उपस्थिति में गरिमामय एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न किए जाए। कार्यक्रम के पूर्व लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर शासन द्वारा 250 रूपये की अतिरिक्त राशि प्रदाय किए जाने की जानकारी दी जाए तथा कार्यक्रम स्थल पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाईव प्रसारण की व्यवस्था भी की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान (har ghar tiranga abhiyan) को लेकर भी अधिकारियों विस्तृत दिशा-निर्देशन दिए। उन्होंने अधिकारियों को अभियान अंतर्गत प्रत्येक जिले में तिरंगा यात्रा, रैली तथा तिरंगा मैराथन जैसी गतिविधि आयोजित कर अभियान का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करते हुए अधिकतम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉफ्रेंसिंग में विधायक सिवनी दिनेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरन भलावी सहित अन्य जनपदों एवं नगरीय निकायों के अध्यक्ष की उपस्थिति रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष