Fri, 13 Nov 2026 | 06:44:26 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

सरपंच ईमानदारी से काम करें, सरकार दे रही है भरपूर फंड : मंत्री प्रहलाद पटेल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 07, 2025 11:58 pm / Post views : 483

सरपंच ईमानदारी से काम करें, सरकार दे रही है भरपूर फंड : मंत्री प्रहलाद पटेल
शेयर करें:

नर्मदा परिक्रमा पथ की पंचायतों में बनाए जाएंगे 'रेवा आश्रय' सामुदायिक भवन

Bhopal 07 June 2025
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल (Panchayat and Rural Development Minister #Prahlad_Singh_ Patel) ने टिमरनी में आयोजित सरपंच सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंच-सरपंचों से अपील की कि वे अपने पंचायत क्षेत्रों में पौधारोपण और जल संरक्षण को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जल स्तर में लगातार गिरावट और बढ़ते पर्यावरण संकट के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास जरूरी हैं।
मंत्री श्री पटेल ने कहा, "प्रदेश में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। सरकार ने पंचायतो को पहले से अधिक अधिकार और खर्च की सीमा दी है, ताकि वे स्वतंत्र रूप से अपने क्षेत्रों का विकास कर सकें।"
उन्होंने सरपंचों को ईमानदारी से कार्य करने की सलाह देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नए प्रावधानों के तहत अब पुल-पुलिया की ऊंचाई पहले से अधिक रखी जाएगी। हरदा जिले की 15 ऐसी बस्तियों को चिन्हित किया गया है, जिनकी आबादी 500 से अधिक है, और जहां जल्द ही नई सड़कें बनाई जाएंगी। इसके साथ ही 14 नए पुल-पुलियों की स्वीकृति भी दी जा चुकी है।
श्री पटेल ने चिंता जताई कि प्रदेश में 247 नदियों का उद्गम स्थल होने के बावजूद ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने इसे गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण और बड़े पैमाने पर पौधारोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
इस अवसर पर उन्होंने यह भी घोषणा की कि नर्मदा परिक्रमा पथ की पंचायतों में 'रेवा आश्रय' सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे, जो सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उपयोगी होंगे।
सम्मेलन में पूर्व मंत्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष  दर्शन सिंह गहलोत, पूर्व विधायक श्री संजय शाह, टिमरनी नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष राजा कौशल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें