Wed, 21 Oct 2026 | 05:35:17 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

खेलो गुरुकुल वार्षिक खेल महोत्सव का द्वितीय दिवस संपन्न हुआ

खेलो गुरुकुल वार्षिक खेल महोत्सव का द्वितीय दिवस संपन्न हुआ
शेयर करें:

खेलो गुरुकुल के माध्यम से गुरुकुल कर रहा भविष्य के खिलाडिय़ों को तैयार- राजेश साहू बेहतरीन शिक्षा के साथ बच्चों/पालकों एवं संपूर्ण ब्लॉक के लिए स्पोर्ट विधाओं को बढ़ावा दे रहा गुरुकुल - राजेंद्र सिंह ठाकुर

बरघाट यशो:- ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन के अनुसांगिक शैक्षणिक संस्थान गुरुकुल पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल महोत्सव - "खेलो गुरुकुल" का आज 10 जनवरी को द्वितीय दिवस स्थानीय राजीव गांधी स्टेडियम बरघाट में संपन्न हुआ। खेल महोत्सव के अथितियों में राजेश साहू जिलाध्यक्ष साहू समाज,जिला सिवनी, राजेंद्र सिंह ठाकुर मीडिया प्रभारी जिला भाजपा सिवनी, सुजीत सूर्यवंशी वरिष्ठ समाजसेवी भारतीय मंडल उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुशवाहा समाजसेवी, रजनीश बोपचे मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, आर्यन चौधरी पूर्व नगर मंत्री, दुर्गेश नंदिनी ठाकुर पूर्व पार्षद, गोलू मालवी नगर परिषद बरघाट, राहुल साहू सफल व्यवसायी, सुदामा पटले सांसद प्रतिनिधि मंडला संसदीय क्षेत्र सभी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति से नरेश सिंह राजपूत संस्था प्रबंध निदेशक, ज्योति सिंह राजपूत प्राचार्य, कुंवर सिंह राजपूत जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष, विष्णु प्रसाद साहू फाउंडर मेंबर एवं साहू समाज उपाध्यक्ष , अनिरुद्ध तिवारी पालक शिक्षक संघ से उपस्थित रहे। हमारे सहयोगी स्पॉन्सर्स जॉन्टी वासनिक पंकज ट्रेडर्स बरघाट, युगल किशोर मानकर वैभव ट्रेडर्स ताखला खुर्द, पप्पू राय मेहरा पिपरिया राय रेडिमेड, आशु सूर्यवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में टीवी आर्टिस्ट देव पवार, अली खान उर्फ बांगा भईया एवं टीम भी अपनी भूमिका में रहे। राजेश साहू जिलाध्यक्ष साहू समाज एवं राजेंद्र सिंह ठाकुर मीडिया प्रभारी जिला भाजपा सिवनी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि संस्था के द्वारा हर सफल प्रयास किए जाते है यह भविष्य हेतु खिलाडिय़ों को तैयार करने का बड़ा प्रयास है। संस्था प्रबंध निदेशक नरेश सिंह राजपूत ने कार्यक्रम में बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, प्रतिस्पर्धा, परिश्रम की भावना उत्पन्न होती है, जो बच्चों को अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करने में सार्थक सिद्ध होती है। नगर एवं खेल जगत की अनेकों हस्तियां वार्षिक खेल महोत्सव में सम्मिलित रहीं। गुरुकुल के विद्यार्थियों, नगर एवं समस्त बरघाट ब्लॉक में खेल आयोजन को लेकर हर्ष एवं उत्साह का माहौल व्याप्त है। विद्यार्थियों द्वारा क्रिकेट, रिले रेस, पिक एंड ड्रॉप, फ्रॉग रेस, टग ऑफ वार, कब्बड़ी, रिंग रेस, एथलेटिक्स, गोला तवा, थ्रो बॉल,सेवन स्टोन आदि स्पोर्ट आयोजित हुए। पालकों एवं अतिथियों द्वारा भी स्पोर्ट खेल कर बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया गया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष