Wed, 21 Oct 2026 | 10:02:08 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने महापुरूषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 16, 2024 10:03 pm / Post views : 190

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने महापुरूषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
शेयर करें:
  भोपाल यशो:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (BJP State President) व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा(Khajuraho MP Vishnudutt Sharma) , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister Shivraj Singh Chauhan), प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी (State Organization General Secretary Hitanand ji), केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, दुर्गादास उईके, श्रीमती सावित्री ठाकुर एवं लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल प्रदेश के 6 मंत्रियों का भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम संसदीय बोर्ड के सदस्य व वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण जटिया की धर्मपत्नी के देवलोकगमन के कारण स्थगित कर पुष्पांजलि अर्पण तक सीमित किया गया।

शोक के कारण स्थगित किया अभिनंदन कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पुष्पांजलि के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य व वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जटिया की धर्मपत्नी का आज देवलोकगमन होने के कारण सभी कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल प्रदेश के 6 मंत्रियों का अभिनंदन समारोह स्थगित कर दिया गया है। आज प्रदेश भर से कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्रियों का अभिनंदन करने भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दुर्गादास उईके, श्रीमती सावित्री ठाकुर, लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, ने वरिष्ठ नेताओं के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा जटिया परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। पुष्पांजलि के पश्चात केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मीडिया को बाइट देते हुए कहा कि विजनरी नेता, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने मध्यप्रदेश से पांच केंद्रीय मंत्री बनाए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल कर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके हम सब आभारी हैं। प्रधानमंत्री जी की कसौटी पर खरे उतरें, इस संकल्प के लिए दिन-रात काम करेंगे और मेहनत की पराकाष्ठा करेंगे। खेती अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा हैं। मंत्रियों के रूप में प्रधानमंत्री जी ने जो हम सबको जिम्मेदारी दी है, उसको पूरा करने के लिए हम लोगों ने पदभार संभालने के साथ ही कार्य को समझना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने तीसरे कार्यकाल में जिस पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं, वह फाइल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 18 जून को वाराणसी से देश के करीब साढ़े नौ करोड़ किसानों को सम्मान निधि जारी करेंगे। पुष्पांजलि के दौरान प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ला, मंत्री राकेश सिंह, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह, विश्वास सारंग, राकेश शुक्ला, श्रीमती संपतिया उईके, श्रीमती कृष्णा गौर, नरेंद्र शिवाजी पटेल, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, रणवीर सिंह रावत, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, रामपाल सिंह, ओमप्रकाश सकलेचा, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सांसद दर्शनसिंह चौधरी, पूर्व सांसद आलोक संजर, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भावर एवं जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष