भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई: कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों से चर्चा कर समाधान का प्रयास
जिला संगठन के निर्देश पर आयोजित जनसुनवाई में कई आवेदनों पर हुई चर्चा
सिवनी। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देशानुसार निर्धारित दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय Seoni BJP Jansunwai आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।Seoni BJP Jansunwai के दौरान प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण का प्रयास किया गया। इस पहल के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे संगठन के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिला।
[caption id="attachment_42576" align="alignnone" width="300"]
भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में आयोजित जनसुनवाई में समस्याएं सुनते भाजपा पदाधिकारी[/caption]