इस दुखद घटना के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी सिवनी जिले द्वारा कचहरी चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन एवं सुदर्शन बाझल, अशोक तेकाम सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक और मन को झकझोर देने वाला है। हम सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।
उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति एवं धैर्य दे।
सभा के अंत में सभी ने दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।