इस दौरान श्री राय ने गोपालगंज के महावीर धाम श्री हनुमान मंदिर मे स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर कार्यकर्ताओं को मंदिर एवं धार्मिक स्थलों की सफाई के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात विधायक श्री राय ग्राम गोपालगंज मे आयोजित श्रीमद् भागवत कथा मे पहुंचे। तथा व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक पूज्य पंडित मुरारी जी महाराज का शाल, श्रीफल से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तदोपरांत ग्राम कलबोडी श्रीराम मंदिर से पतित पावनी मां बैनगंगा के उदगम स्थल मुंडारा तक भक्ति भाव से निकाली जा रही रैली में शामिल हो श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं देकर उत्साह वर्धन किया।