आयोजित कार्यक्रम मे पहुंचकर सर्वप्रथम विधायक श्री राय ने श्रीराम मंदिर शुक्रवारी मे भक्तों के साथ पालकी मे विराजमान भगवान श्रीराम की आरती किया। तदोपरांत आरंभ हुयी शोभा यात्रा मे शामिल होकर नगर भ्रमण किया। इस दौरान विधायक श्री राय ने कलचुरी फाउंडेशन द्वारा भक्तजनों के लिए लगाए गए स्टाल से फलाहार प्रसादी का वितरण किया। इस अवसर पर विशाल संख्या मे भक्तजनों, मातृशक्ति की गरिमामय उपस्थिति रही।