Wed, 21 Oct 2026 | 01:17:19 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

टेबिल टेनिस का चैंपियन बना शैलेष वहीं जूनियर का खिताब हुआ समरेंद्र के नाम

टेबिल टेनिस का चैंपियन बना शैलेष वहीं जूनियर का खिताब हुआ समरेंद्र के नाम
शेयर करें:
chhindwara 17 January 2025 छिंदवाड़ा यशो:- सांसद खेल महाकुंभ के चलते पूरे शहर का माहौल खेल मय हो गया है। शहर के सभा मैदानों में खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। इसी तारतम्य में सांसद खेल महाकुंभ अंतर्गत स्थानीय शुक्ला ग्राउंड में टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का 12 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजन किया गया। सांसद खेल महाकुंभ टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के संयोजक विक्रम सोनी ने बताया कि सांसद खेल महाकुंभ टेबिल टेनिस में छिंदवाड़ा जिले के 100 से अधिक सीनियर और जूनियर खिलाडिय़ों ने भाग लिया। टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में सिंगल्स, डबल्स एवं टीम इवेंट्स के करीब 350 से अधिक मैच खेले गए। सांसद खेल महाकुंभ टेबिल टेनिस का सिंगल्स का फायनल मैच शैलेष करमाकर और अवनीश दासगुप्ता के बीच खेला गया। पुरुष फायनल मैच में शैलेष करमाकर ने अवनीश दासगुप्ता को 3-1 से पराजित कर सांसद खेल महाकुंभ टेबिल टेनिस के ट्राफी अपने नाम किया। महिला सिंगल्स फायनल में अनुभा धुर्वे ने ललिता सरवैया को 3- 2 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की इसी प्रकार पुरुष डबल्स फायनल में शैलेष और किंसुक की जोड़ी ने प्रवीर और अनुनय की जोड़ी को पराजित कर जीत दर्ज की तो वहीं मिक्स डबल्स में अनघ और प्रियंक की जोड़ी ने अवनीश और ललिता की जोड़ी को पराजित जीत दर्ज की। जूनियर सिंगल्स प्रतियोगिता में समरेंद्र बेस ने अनुभा धुर्वे को 3-0 से पराजित कर खिताब जीत लिया। टीम इवेंट्स का फायनल टीम टी टी ब्लास्टर और सतपुड़ा टाइगर के बीच खेला गया। टीम इवेंट्स के रोचक मुकाबले में टीम ब्लास्टर ने सतपुड़ा टाइगर को पराजित कर टीम इवेंट्स के खिताब पर कब्जा कर लिया। सांसद खेल महाकुंभ टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का सफल संचालन वरिष्ठ खिलाड़ी विक्रम सोनी, एच एस राजपूत, सत्येंद्र पांडे, कमल अहिल्या, महेश शर्मा, सौरभ सोलंकी, अनघ त्रिवेदी, मोहसिन खान एवं श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास द्वारा किया गया। एम्पायर की सफल भूमिका शैली विश्वकर्मा, अनुभा धुर्वे, आन्या शर्मा, समरेंद्र बैंस, कैलाश विश्वकर्मा, लोमेश जुनेजा, श्रेयस निंबालकर एवं देवेंद्र चरपे द्वारा निभाई गई।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष