Thu, 22 Oct 2026 | 06:09:49 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश को खुशहाल बनाने का काम किया- दिनेश राय मुनमुन

शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश को खुशहाल बनाने का काम किया- दिनेश राय मुनमुन
शेयर करें:

पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और ग्रामीण बंधुओं से भेंट कर शुभकामनाएं एवं विजयश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया

सिवनी यशो:- यशस्वी शिवराज चौहान की सरकार ने लगातार कार्य करते हुए मध्यप्रदेश का चहुंमुखी विकास कर प्रदेश को खुशहाल एवं प्रगतिशील बनाने का काम किया है। उक्ताशय की बात सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन द्वारा जनसंपर्क अभियान के दौरान कही गयी। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीण बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने 24 घंटे बिजली, हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के साथ किसानों को बिना ब्याज का कृषि ऋण, और बेहतर सड़को के माध्यम से मध्यप्रदेश का चहुँमुखी विकास कर प्रदेश खुशहाल बनाने का काम किया है, प्रदेश के हर वर्ग को जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से राहत प्रदान की है। शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाएँ बेहतर बनायी गयी है । छोटे छोटे गांव तक शिक्षा के लिये स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने के साथ-साथ स्कूलों का उन्नयनीकरण कर शिक्षा को सुगम शिवराज सरकार ने बनाया। दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि आदिवासी वर्ग को पेसा एक्ट के माध्यम से अधिक अधिकार संपन्न बनाने का काम संवेदनशील भाजपा की सरकार ने किया है। शनिवार, दिनांक 14 अक्टूबर को दिनेश राय मुनमुन ने बोरदई टेकरी स्थित महाकालेश्वर मंदिर मे भगवान शिव जी के दर्शन व पूजन के उपरांत प्रात: 10:00 बजे से जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरदाई पहुंचें। इसके पश्चात श्री राय ने जनतानगर, पिपरिया, केकडवानी, सुकवाह, कोकीवाडा, मैली, डोरली छतरपुर, पलारी, आमाझिरिया, डुंगरिया, चीचबंद, पाथरफोडी, करकोटी, मेहराखापा, मुण्डरई, विजयपानी, उडेपानी, ईंदावाडी, बरेलीपार, कंजई, झीलपिपरिया, खमरिया, कंडीपार, बींझावाडा कोहका, राघादेही, बिठली एवं मानेगांव ग्राम पहुंचें तथा जनसंपर्क कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्री राय ने ग्राम सुकवाह में नंदराम यादव, पिपरिया मे शिवराम पटेल के निवास पहुंचकर मुलाकात किया। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों और ग्रामीण बंधुओं से भेंट कर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही दिनेश राय मुनमुन ने ग्राम पाथरफोडी मे श्रीराम मंदिर एवं करकोटी टोला, मुंडरई मे श्री हनुमान मंदिर मे दर्शन व पूजन किया। तथा ग्राम चीचबंद मे ग्रामवासियों के साथ शैला नृत्य मे भाग लिया। जनसंपर्क अभियान अंतर्गत श्री दिनेश राय मुनमुन के गांव गांव-गांव पहुंचने पर बुजुर्गो, माताओ, बहनों ने तिलक कर आशीर्वाद दिया। वहीं युवाओं द्वारा फूलमालाओं एवं ढोल बाजे से आगवानी कर आत्मीय स्वागत किया गया।