Mon, 19 Oct 2026 | 07:06:43 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

मंत्री से किसी ने कहा इंजीनियर तो किसी ने कहा डाक्टर बनेंगे

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 26, 2025 12:41 am / Post views : 165

मंत्री से किसी ने कहा इंजीनियर तो किसी ने कहा डाक्टर बनेंगे
शेयर करें:

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कन्या छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया

Seoni 25 April 2025 सिवनी यशो :- प्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु और अर्द्धघुमंतु कल्याण विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्रीमती कृष्णा गौर ने शुक्रवार 25 अप्रैल को पोस्ट मेट्रिक पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास सिवनी का निरीक्षण किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने छात्रावास का निरीक्षण के दौरान बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, छात्रावास की साफ- सफाई, पेयजलापूर्ति, कमर्चारियों की स्थापना एवं उपस्थिति का अवलोकन करने के साथ ही छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। निरीक्षण के समय विधायक बरघाट कमल मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, जिला अध्यक्ष भाजपा श्रीमती मीना बिसेन, आलोक दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने छात्रावास की प्रत्येक छात्रा से उनका परिचय लेकर उनके डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी बनने के लक्ष्य को जानकर सभी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बालिकाओं से पूरी मेहनत कर अपने और अपने परिजनों के सपने को पूरा करने की बात कही। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी छात्रावासों की सुविधाओं का उन्नयन करने की दिशा में कार्य हो रहा हैं। उन्होंने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रत्येक छात्रावास में अध्ययनरत बच्चों के लिए नि:शुल्क मेस सेवा प्रारंभ करने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया हैं। इसके अतिरिक्त सभी छात्रावासों में नि:शुल्क इंटरनेट की सुविधा के लिए वाई-फाई लगाये जायेंगे। उन्होनें कहा कि जल्द ही प्रत्येक छात्रावास में सोलर पैनल, ई लाइब्रेरी की सुविधा के साथ ही बच्चों के लिए जिम की सुविधा होगी। उन्होंने सिवनी छात्रवास में गीजर की व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने पोस्ट मेट्रिक पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास सिवनी का निरीक्षण उपरांत छात्रावास की साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों और छात्रावास स्टॉफ को बधाई दी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें