कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल एवं हैलिपेड का निरीक्षण
Seoni 16 January 2025सिवनी यशो:- शनिवार 18 जनवरी को जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में प्रस्तावित स्वामित्व योजना के राज्य स्तरीय हितलाभ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) एवं पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता (Superintendent of Police Sunil Mehta) ने कार्यक्रम स्थल पॉलिटेक्निक मैदान (Polytechnic Ground) तथा हैलिपेड (Helipad) का निरीक्षण कर व्?यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मंचीय कार्यक्रम, सभा स्थल पर बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सी एल चिनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जे डी शर्मा, एस डी एम सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।