अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रि शताब्दी समारोह समिति ने प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस सिवनी के सभागार में किया आयोजन
सिवनी 11 मार्च 2025 सिवनी यशो :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रि शताब्दी समारोह समिति ने प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस सिवनी के सभागार में शानदार का कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी एवं मां भारती, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी एवं भोलेनाथ जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । तत्पश्चात कार्यक्रम की प्रस्तावना कार्यक्रम की संयोजितक श्रीमती रूकमणी सनोडिया द्वारा प्रस्तुत की गयी ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्मकुमारी दीदी नीतू जी ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि हर नारी में शिव की शक्ति समाहित है वह अपनी शक्तियों को जागृत नहीं करती और संकुचित मानसिकता से अपने आप को सीमित कर लेती है तब उसका तिरष्कार होता है परंतु वह नारी अपनी क्षमताओं का विकास कर सम्मान भी पाती है । उन्होंने अपने संबोधन में उल्लेख किया कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की आज यदि हम त्रि शताब्दी मना रहे है तो यह उनके उल्लेखनीय कृतित्व का परिणाम है और उनके जीवन को हर मातृशक्ति को आवश्यक रूप से पढना चाहिये और उनके विचारों और कार्यो से प्रेरणा लेकर आगे का जीवन सुखद बनाना चाहिये ।
लोकमाता अहिल्या बाई प्रेरणा का केन्द्र है - श्रीमती मीना बिसेन
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि देवी अहिल्या बाई ने कभी स्वयं को शासिका नहीं माना बल्कि सदैव प्रजा के विषय में सोचा इसीलिए उन्हें पुण्य श्लोका कहा गया है वे लोगों की चिंता माता के समान करती थी इसके लिए उन्हें लोकमाता का दर्जा दिया गया। व्यक्तिगत संकटों का दृढ़ता से मुक़ाबला करते हुए पूरे भारत में उन्होंने धर्म संस्कृति के लिए कार्य किया, महिला समाज के साथ ही वे संपूर्ण समाज के लिये श्रद्धा का केन्द्र है और उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेना चाहिये ।