Wed, 21 Oct 2026 | 11:20:28 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त

डां. बिसेन की राजनीति की धुरी लोकनीति पर आधारित

डां. बिसेन की राजनीति की धुरी लोकनीति पर आधारित
शेयर करें:

सांसद डां. बिसेन के 72 वें जन्म दिवस पर पत्रकार संजय सिंह का विशेष आलेख

  डां. ढालसिंह बिसेन वैसे तो बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी है, किन्तु जिम्मेदारी के प्रति जबावदारी दायित्व के प्रति समर्पण उनके व्यक्तित्व के वो भाव है जिन्होंने ही उन्हें राजनीति से लोकनीति का मार्ग दिया है । बरघाट विधानसभा से चार बार विधायक का कार्यकाल हो या उमा सरकार , बाबूलाल गौर सरकार में महत्वपूर्ण विभागो के मंत्री और शिवराज सरकार में मध्यप्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल रहा हो एवं वर्तमान में सांसद का कार्यकाल, सभी में सफलतम उपलब्धि का कारण जिम्मेदारी और जबावदेही के निर्वहन की कुशल क्षमता है जो उन्हें व्यवहारिक अनुभवों से मिली है । डां. बिसेन की उपलब्धियों से न केवल जनता जनार्दन को उनका हक मिला है तो साथ ही भाजपा का जनाधार भी बढ़ा है । https://youtu.be/41rxxh95ts0?si=E0xPdT2rWofKGQku डाँ.बिसेन ने अपनी राजनीति की शुरूआत जनसंघ के एक कार्यकत्र्ता के रूप में की थी जनसंघ को उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों और विचारों से प्रेरित होकर चुना। पार्टी को जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर में उन्होंने न कभी गुटबंदी की राजनीति की और न ही चाटूकारिता की। सिद्धांत और विचारपरक राजनीति पर चलने वाले डाँ. बिसेन को पार्टी बहुत कुछ मिला । पार्टी से उन्हें जो भी मिला वह उनकी काबलियत और जनता जनार्दन में उनके कार्यों को लेकर प्राप्त लोकप्रियता तथा पार्टी के प्रति समर्पित भाव और निष्ठा की भावना के कारण मिला । राजनैतिक क्षेत्र में इन्हें जो भी दायित्व दिया गया इन्होंने उसका पूरी सच्चाई, ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वाहन किया और कर रहे है । अभी तक के राजनैतिक काल में विपरीत परिस्थितियों में भी वे पार्टी के उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ते रहे और आज भी अपने कार्य क्षेत्र में मिले दायित्वों को बखूबी निभा रहे है । राजनीति में लोकनीति का समागम बिरला ही देखने को मिलता है ऐसे ही कुछ गिने चुने लोगों में डां. बिसेन भी शामिल है, जिन्होंने वोटो के गुणाभाग की वजाय समदर्शी जरूरतो और आवश्यकताओं को समझा और उसी आधार पर विकास खाका खींचा । यह ऐसी सोच है जो दलगत राजनीति से हटकर दूरदर्शी परिणामों देने वाली होती है जिसका लाभ वर्तमान को तो मिलता ही है साथ ही भविष्य के लिये भी सुरक्षित रहता है । डां. बिसेन द्वारा अपने इस लंबे राजनैैतिक जीवन में जिले के लिये किये गये विकास का वर्तमान साक्षी है और भविष्य का गवाह भी । डां. बिसेन का राजनैतिक सफर काफी लंबा है । चुनावी राजनीति की शुरूवात ग्राम की छोटी पंचायत के पंच से लेकर देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा तक पहुँची है । इस बीच वर्ष 1990 से वर्ष 2008 तक चार बार बरघाट विधानसभा से विधायक रहे वहीं वर्ष 2008 एवं 2013 में केवलारी विधानसभा से चुनाव में सफलता हासिल नहीं कर सके । इस दौरान उन्होंने कई उतार चढाव देखे परंतु संयम नहीं खोया और न ही राजनैतिक प्रतिबद्धता को छोड़ा । डां. बिसेन का स्वाभाव वैसे तो काफी सरल और सहज है किंतु कई बार लोगो को इनका स्वाभाव सख्त नजर आता है, लेकिन जब ऐसे लोग इन से मिलते है तो रूबरू होकर अपना नजरिया बदल लेते है । इनका व्यक्तित्व उस नारियल की तरह है जो ऊपर से सख्त और अंदर से कोमल होता है । डाँ. बिसेन के पास जो भी व्यक्ति अपनी व्यथा लेकर पहुँचता है वे उससे न केवल आदर के साथ मिलते है वरन उसकी परेशानी को सांझा कर उसकी समस्या को दूर करने के लिये तत्पर रहते है । डाँ. बिसेन के इस स्वाभाव को बरधाट विधानसभा क्षेत्र की जनता ने पहली बार विधायक बनने के बाद ही पहचान लिया था और उसने जब तक डां. बिसेन बरघाट से चुनाव लड़े खूब लाड प्यार दिया । इसी तरह सिवनी बालाघाट जिले से भी जनता ने उन्हें सम्मान और स्नेह दिया । डाँ. बिसेन ने भी जनता से मिले इस सम्मान स्नेह और विश्वास को इस पाँच के कार्यकाल में टूटने नहीं दिया । बतौर सांसद पाँच वर्ष का यह कार्यकाल दो वर्ष के कोरोना काल के बावजूद सिवनी एवं बालाघाट जिले के लिये उपलब्धियों से भरपूर है । इस एक कार्यकाल में इन दोनों जिलो की खासकर रेलवे को लेकर जो तस्वीर बदली है उसका बीते हुये पाँच कार्यकालों से इंतजार था ।

प्राथमिकता पर फोकस -

सांसद बनने के बाद चुनाव के दौरान किये गये वादो पर उन्होने अपना पूरा ध्यान केन्द्रित कर लिया। सिवनी मुख्यालय मे पासपोर्ट कार्यालय खुलवाने के लिये उन्हे अपने दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। नीतिगत निर्णय अनुरूप एक संसदीय क्षेत्र मे एक ही पासपोर्ट कार्यालय खुल सकता था। यहां डॉ. बिसेन के अनुभव और लगन का ही कमाल है कि आज जिले मे पासपोर्ट कार्यालय है और भोपाल की भाग-दौड़ से जिलवासियों को मुक्ति मिल गई है। बरघाट के ग्राम जैवनारा एवं बालाघाट जिले के तिरोड़ी मे एक एक सेन्ट्रल स्कूल स्वीकृत हो चुका है और निर्माण की प्रक्रियाधीन है । सिवनी मे 100 वॉट का एफ.एम. रेडियो रिले सेन्टर भी प्रारंभ हो चुका है।

फ्लाई ओवर, ओवर ब्रिज -

सांसद बनने के बाद डां. बिसेन ने फोरलेन निर्माण मे आने वाली सारी बाधायें दूर की जिसका परिणाम है एशिया का सबसे बड़ा और सुंदर साउंड एंड लाईट प्रुफ्र फ्लाई ओवर युक्त मार्ग मिला। इसी के साथ सिवनी को खैरीटेक से नगझर तक फोरलेन मार्ग के साथ नागपुर रोड रेल्वे क्रांसिंग पर ओवर ब्रिज स्वीकृत कर दिया गया है जिसका कार्य प्रारंभ है । रेल्वे क्रांसिंग पर ओवर ब्रिज की मांग भी वर्षो पुरानी थी जिसके लिये डां. बिसेन का भागीरथी प्रयास हमेशा याद रखा जायेगा ।

सड़को का जाल -

कोहका से बंडोल 43 किलोमीटर लागत करीब 108 करोड़ कार्य प्रगतिरत । इस टू लेन मार्ग से छिंदवाड़ा से जबलपुर की दूरी जहां कम होगी वहीं फुलारा टोल प्लाजा से भी निजात मिल जायेगी। यही नहीं इस मार्ग मे पडऩे वाले सभी ग्रामों को भी सीधी आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। ग्राम भोंगाखेड़ा से छुआई - घोटी - जाम - रामगढ़ से चौरई तक लागत 89 करोड़ की सड़क जिसका काम जारी है । इन बड़ी एवं महत्वपूर्ण सड़को के अलावा कलारबांकी से कान्हीवाड़ा, सोनाडोंगरी से खमरिया सहित अन्य सड़क मार्ग भी हरहरपुर में बैनगंगा नदी, हिर्री नदी पर दो उच्च स्तरीय पुल सहित फोरलेन में तीन फुट ओवर ब्रिज एवं सर्विस रोड, अन्य छोटी दूरी की सड़के सहित अनेक निर्माण कार्य डां. बिसेन के प्रयासो का ही नतीजा है । इसके अलावा सांसद डां. बिसेन के प्रयासों से जो उपलब्धियाँ निकट भविष्य में सिवनी को मिलेंगी उनमें सिवनी बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन (बरघाट नाका रेल्वे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज सहित ) लखनादौन से रायपुर सिक्सलेन ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे स्वीकृत हो चुके हैं ।

रेल्वे पर विशेष फोकस

सांसद निर्वाचित होने के बाद उन्होने अमान परिवर्तन पर फोकस किया । रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर अमान परिवर्तन के निर्माणाधीन कार्यों की धीमी गति के संबंध मे जानकारी ली और आ रही बाधाओं को दूर करने मे लग गये। इसी दौरान रेल्वे स्टेशन पर बनने वाले दो कमरे के यात्री भवन की ड्राईंग डिजाईन बदलवाई और मॉर्डन स्टेशन स्वीकृत करवाया। जहां भवन स्वीकृत किया गया था, उसका स्थल चयन ही गलत था। इसलिये शहरवासियों की सुविधा को देखते हुये शहर की ओर ऐसा सर्वसुविधा युक्त नया भवन स्वीकृत करवाया,जो आज बनकर लगभग तैयार है । इस नये भवन में यात्रियों के लिये एक्सलेटर, लिफ्ट सहित अन्य वे सारी सुविधायें मुहैया होगी जो बड़े स्टेशनों मे मिलती हैं। इसके अलावा स्टेशन की जो वर्तमान में बिल्डिंग है उसे अमृत भारत योजना में शामिल करवाया जिससे वर्तमान में वहाँ करीब 14 करोड़ की लागत से यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएँ देने हेतु निर्माण कार्य जारी है । भविष्य में सिवनी रेलवे स्टेशन जंक्शन भी बन सकता है । डां. बिसेन की मांग पर सिवनी से तिरोड़ी नई रेल लाईन हेतु सर्वे हो चुका है एवं बजट में शामिल होने की प्रक्रिया में है ।

ट्रेनो की सौगात -

लंबी दूरी की यात्री टेऊेने सिवनी होकर गुजरें उसके लिये दो की जगाह चार प्लेट फॉर्म स्वीकृत कराये। दो पैसिंजर टेऊन की स्वीकृति बाद सप्ताह मे चार दिन रीवा इतवारी एक्सप्रैस टे्रन, नागपुर शहडोल एक्सप्रेस ट्रेन को सिवनी होकर चलाने, पेंचव्हेली एवं पातालकोट का सिवनी तक विस्तारीकरण करने की स्वीकृति दिलाकर सिवनी को न केवल प्रदेश और देश की राजधानी से बल्कि महानगरों से भी जोड़ दिया । डां. बिसेन द्वारा दक्षिण से उत्तर को जोडऩे वाली लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को व्हया सिवनी चलाने के प्रयास किये गये है। निकट भविष्य में इन प्रयासों के परिणाम परिलक्षित होंगे ।

रैक पाइंट

सिवनी का व्यापार बढ़े और किसानों को उपज का अन्य शहरों के बाजारों से उचित दाम मिले इसके लिये उन्होने रेक प्वाइंट स्वीकृत कराया। रैक पॉइंट से आज सिवनी के व्यपारियों का व्यापार जहां बढ़ रहा है वहीं जिले के अन्नदाताओं को उनकी उपज का उचित दाम मिल रहा है। रसायनिक खाद, सीमेन्ट, लौहा के रैक आने का जहां मार्ग प्रशस्त हुआ है वहीं गिटटी परिवहन की भी स्वीकृति मिल चुकी है। रैक पाइंट बनने से नगर को एक नया बाईपास भी मिला है । बरघाट नाका रेल्वे क्रासिंग के पहले से कटंगी रोड रेल्वे स्टेशन होते हुये यह बाईपास नागपुर रोड में मिलता है । जिससे बालाघाट एवं मंडला से आने वाले वाहन बगैर शहर में प्रवेश किये सीधे नागपुर रोड आ जा रहे है ।

दिल्ली पहुँची आवाज

परिसीमन के बाद सिवनी जिला राजनैतिक दृष्टि से काफी उपेक्षित रहा, जिलेवासियों की आवाज बनकर दिल्ली तक पहुँचाने की किसी भी सांसद ने सुध नहीं ली । डां. बिसेन के सांसद बनने के बाद अब यह शिकायत जिलेवासियों को नहीं है । अपने इन पांच साल के कार्यकाल में लोक सभा का ऐसा कोई भी सत्र नहीं रहा जिसमें डां. बिसेन द्वारा नियम 377 के अधीन आसंदी के समक्ष एक नहीं कई मामले उठाये गये । सांसद बिसेन ने नहरों के सीमेंटीकरण, सिंचाई हेतु पर्याप्त बिजली आपूर्ति, ट्रांस्फार्मरों का अपग्रेशन सहित अनेक किसानों की चिंता से संबंधित प्रश्र उठाये । रामटेक - गोटेगांव, शिकारा - रामटेक नई रेल लाईन, जबलपुर - गोंदिया एवं छिंदवाड़ा - नैनपुर रेलवे टे्रक के दोहरीकरण की मांग भी आसंदी के समक्ष रखी । बागरी जाति को जाति प्रमाणपत्र देने का मामला भी डां. बिसेन द्वारा उठाया गया, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुये भारत सरकार के संबंधित मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिये निर्देश दिये गये है । इसके अलावा जिले के शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, आवागमन, उद्योग, आदि विषयों पर भी डां. बिसेन ने नियम 377 के अधीन लोकसभा के सत्रों में अपनी बात रखी।

बधाई एवं शुभकामनायें

मानवीय संवेदनाओं के प्रति अजेय आस्था, सादगी और सहजता के धनी, कर्म के प्रति गंभीर दृष्टिकोण, जनसेवा के लिये समर्पण, आपने दायित्वों के प्रति निष्ठा का भाव ही डॉ. ढालसिंह बिसेन को वर्तमान राजनैतिक परिवेश में एक अलग ही पहचान देता है। करीब 49 वर्ष के लम्बे राजनैतिक सफर में अनेक उपलब्धियों की सौगात देने वाले डॉ. ढालसिंह बिसेन को उनके 72 वां जन्मदिवस पर ढेर सारी बधाई और शुभकामनायें, इस अपेक्षा के साथ कि भविष्य मे भी वे मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुये अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करें और अपने राजनैतिक सफर मे जिले को उसके वर्तमान और भविष्य की अनेक उपलब्धियां दें।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष