Tue, 20 Oct 2026 | 07:14:20 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

बागरी समाज की पीठ पर खंजर घोंपने वाले कांग्रेसी आज स्वयं को बागरी समाज का मसीहा बता रहे है - राजा बघेल

बागरी समाज की पीठ पर खंजर घोंपने वाले कांग्रेसी आज स्वयं को बागरी समाज का मसीहा बता रहे है - राजा बघेल
शेयर करें:
  सिवनी 13 नवं 2023:- बागरी समाज के हितो को अपने पैरो तले रौंदने वाले कांग्रेसी आज वोटों के खातिर स्वयं को बागरी समाज का हितैषी और मसीहा साबित कर रहे हैं । लेकिन ये लोग भूल गये है कि बागरी समाज पूरी तरह समझदार है और अपने हितों की रक्षा करना जानता है । बागरी समाज के बंधुगण स्वविवेक से निर्णय लेने के लिये सक्षम और स्वतंत्र है । ऐसे में कांग्रेसी नेता बागरी समाज के मतदाताओ ंमें भ्रम फैलाने और उन्हें गुमराह करने से बाज आये । कांग्रेसियों द्वारा कब कब और किन किन बागरी समाज के वरिष्ठजनों का अपमान करते हुये उन्हें उनके हको से वंचित रखने का कुप्रयास किया गया है, बागरी समाज कांग्रेस के इस इतिहास और कारगुजारियों को कभी भूल नहीं सकता । इस आशय की बात युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजा बघेल एवं नितेन्द्र बघेल गुड्डू द्वारा अपने संयुक्त वक्तव्य में कही गयी । अपने वक्तव्य में उक्त नेताओं द्वारा कहा गया कि जनसंघ से लेकर वर्तमान भाजपा तक पिछले 73 वर्षो में बागरी समाज के सदस्यों को संपूर्ण सम्मान देने के साथ ही उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्त भी किया गया है ।भाजपा के जिला संगठन में सदैव बागरी समाज के सदस्य शामिल रहे है यही नहीं समाज के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित नागरिक श्री कीरत सिंह बघेल न सिर्फ चुनाव लड़ चुके है बल्कि भाजपा के जिला अध्यक्ष रहने का भी उन्हें अवसर मिला है और आज भी वे भाजपा की जिला कार्यसमिति के वरिष्ठ सदस्य है । भाजपा नेता द्वय द्वारा कहा गया कि कांग्रेस द्वारा बागरी समाज के सदस्यों को किस तरह अपमानित और पीडित किया गया है यह इसी से समझ आता है कि बागरी समाज के वरिष्ठ नेता स्व. दिलीप बघेल के साथ कांग्रेस के वर्तमान प्रत्याशी के चाचा द्वारा उन्हें भरी सभा में गाली गलौच देकर न सिर्फ उन्हें अपमानित किया गया बल्कि उनके साथ हाथापाई भी की गयी । आज जो लोग भाजपा विधायक एवं प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन के ऊपर आरोप लगाते हुये यह भ्रम फैला रहे है कि उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी श्री ब्रजेश सिंह लल्लू बघेल को जिला पंचायत अध्यक्ष नहीं बनने दिया वे सर्वथा झूठ बोल रहे है क्योंकि श्री लल्लू बघेल कानूनी प्रकिया के चलते जिला पंचायत अध्यक्ष नहीं बन सके थे तथा इन चुनावों में भाजपा विधायक की कोई भूमिका होती ही नहीं है और कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताना कांग्रेसी नेताओं की जिम्मेदारी है ऐसे में अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहने वाले कांग्रेसी अपनी बौखलाहट के चलते भाजपा पर दोषारोपण कर रहे है । जिसे बागरी समाज भली भांति समझ रहा है । भाजपा नेता द्वय द्वारा कहा गया कि कांग्रेसी नेताओं ने बागरी समाज के प्रतिष्ठित जनों का उपयोग सदैव वोटों के खातिर किया किंतु अपना मतलब निकल जाने के बाद उनका तिरस्कार करने से वे कभी नहीं चुके । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. हरवंश सिंह जी द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कीरत सिंह बघेल जो सन 2000 में जिला पंचायत का चुनाव जीतकर अध्यक्ष बनने वाले थे तब श्री हरवंश सिंह द्वारा इन्हें अध्यक्ष नहीं बनने दिया गया, और इसके लिये स्व. हरवंश सिह द्वारा पैसों का भर पूर दुरूपयोग किया गया । ऐसे में कांग्रेस के कुछ नेता जो समाज के स्वयंभू ठेकेदार बने हुये है, वे बागरी समाज को गुमराह करने से बाज आये यही नहीं बागरी समाज के लोग यह भी तय कर चुके है कि कांगे्रस को सबक सिखाना स्व.दिलीप बघेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी बल्कि समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री कीरत सिंह बघेल का सच्चा सम्मान भी होगा ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष