Tue, 20 Oct 2026 | 06:08:53 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस पार्टी के पाप को देश कभी भूल नहीं सकता - आलोक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 25, 2024 09:39 pm / Post views : 149

कांग्रेस पार्टी के पाप को देश कभी भूल नहीं सकता - आलोक
शेयर करें:

- प्रधानमंत्री जी संविधान की रक्षा कर रहे हैं, कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोटा था* - दिवाकर लोकतंत्र की सफेद चादर पर काला दाग था आपातकाल - सुदर्शन बाझल

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के तत्वाधान में मंगलवार 25 जून को लोकतंत्र सेनानियों (lokatantr senaaniyon) का सम्मान कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे (BJP District President Alok Dubey) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर (Former MLA Naresh Diwakar) एवं कार्यक्रम के मुख्यवक्ता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी सुदर्शन बाझल (Chief Speaker: Former BJP District President, Democracy Fighter Sudarshan Bajhal) ने आपातकाल (emergency) की विभिषिका की स्थितियों के संबंध में जानकारी दी और कहा कि यदि आज पूरा देश आपातकाल की बरसी को काला दिवस के रूप में मनता है तो वह उस कालखंड के घटनाक्रम की भयावह परिस्थितियों और कांग्रेस की तानाशाही के विरोध में मनाता है । भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि आपातकाल कांग्रेस के शासन काल की घोर आलोकतांत्रिक तानाशाही का हिस्सा है जो लोकतांत्रिकइतिहास में महापाप करने का दुस्साहस अगर किसी ने किया था तो वह कांग्रेस ने किया था। वर्ष 1975 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू करके संविधान का गला घोंटने के साथ लोकतंत्र को कलंकित करने का कार्य किया था। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र को रौंदने वाली कांग्रेस पार्टी के पाप को देश कभी नहीं भूल सकता है। सिवनी के पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ने कहा कि कांग्रेस आज समाज में भ्रम फैला रही है कि संविधान खतरे में है। जबकि संविधान को आपातकाल लागू करके कांग्रेस पार्टी ने ही खतरे में डाला था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संविधान की रक्षा कर रहे हैं। कांग्रेस ने आज से 50 साल पहले आपातकाल लगाकर देश के लोकतंत्र और संविधान (Democracy and Constitution) को किस तरह से गला घोटा था। कांग्रेस ने अपने शासन काल में 75 बार संविधान में परिवर्तन (Constitution changed 75 times) किये, लोकतांत्रिक तरीको से निर्वाचित 90 सरकारों को बर्खास्त करने का महापाप किया, शाहबानों प्रकरण (shahbanon case) , भिंडवाला मामले (bhindwala case) में कांग्रेस ने किस आलोकतांत्रिक प्रक्रिया का परिचय दिया यह पूरा देश जानता है । इसके कांग्रेस के इतने महापाप कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को ध्यान नहीं आते और आज समाज में भ्रम फैला रहे है कि भाजपा की सत्ता से संविधान को खतरा है, उन्हें अपनी पार्टी के महापापों का प्रश्चित करना चाहिये और भाजपा के संबंध में भ्रामक बाते करने से बेहतर होगी कि वे देश से अपनी पार्टी के द्वारा किये गये आलोकतांत्रिक कृत्यों के लिये माफी मांगे। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता सुदर्शन बााझल ने कहा कि सत्ता को अपने हाथ से फिसलता देख इंदिरा गांधी ने आपातकाल की बिसात रची। कांग्रेस के निरंकुश सत्ताधीशों ने अपने आपको सत्ता में बनाए रखने के लिए लोकतंत्र का गला घोंटा। जिस देश के नागरिकों को स्वतंत्र कराने के लिए असंख्य सेनानियों ने शताब्दियों तक संघर्ष कर अपने तन-मन-प्राण का बलिदान दिया, उस देश की जनता को कांग्रेस ने अपनी सत्ता लोलुपता के चलते आपातकाल से बंधक बनाया। उन्होंने कहा कि जब-जब इस देश में क्रूरता का काला इतिहास (black history) लिखा जाएगा तब-तब मुगलों, अंग्रेजों के साथ दमनकारी कांग्रेस का नाम भी लिखा जाएगा। सत्ता के दुरुपयोग से रेडियो और अखबारों पर नियंत्रण कर खुद की जय-जयकार के नारे लगवाने वाली इंदिरा गांधी  (Indira Gandhi) लोकतंत्र विरोधी कार्य करने वाली शासक के तौर पर जानी जायेंगी । श्री बाझल ने कहा कि लोकतंत्र की सफेद चादर पर काला दाग था आपातकाल । आज की पीढ़़ी को जानना आवश्यक है। वर्ष 1975 से 1977 के बीच देश की जनता ने जो भयावह दौर देखा उसे भुलाया नहीं जा सकता। आपातकाल के निरंकुश अत्याचारों ने देश की आत्मा को कभी न भरने वाले गहरे घाव दिये हैं। कांग्रेस की क्रूरता को आप सभी युवा जानें और उन लोगों को भी बताएं जिन्होंने आपातकाल में इनकी तानाशाही को नहीं देखा। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के महामंत्री शिवसनोडिया ने किया एवं आभारी प्रदर्शन लोकतंत्र सेनानी राजेश उपाध्याय ने किया । कार्यक्रम में उपस्थित लोकतंत्र सेनानियों का भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद सिंह ठाकुर, कीरत सिंह बघेल ने पुष्प माला और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया । इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम के पश्चात भाजप कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ भी दी गयी एवं उनके यशोन्नत जीवन की मंगल कामनाएँ की गयी ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें