Wed, 21 Oct 2026 | 03:02:08 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

देश ने 60 साल बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का गौरव दिया है हमारे नेता को - कुलस्ते

देश ने 60 साल बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का गौरव दिया है हमारे नेता को - कुलस्ते
शेयर करें:

पूर्व केन्द्रीय मंत्री मंडला सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे सहित अन्य नेताओं ने जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित किया* --------------------------------------- देश ने 60 साल बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का गौरव दिया है हमारे नेता को - कुलस्ते

मध्यप्रदेश में भाजपा ने जो रिकार्ड बनाया है उसे कोई तोड़ नहीं पायेंगा - भारती भाजपा की शानदार जीत भाजपा के सुशासन का परिणाम - आलोक दुबे

सिवनी यशो:- 60 वर्ष के बाद तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने का अवसर हमारे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी जी को मिला है लोकसभा चुनाव के समय विपक्ष के भ्रामक प्रचार भी किया गया और संविधान खतरे में है का राग अलापा गया उसके पश्चात भी कांग्रेस को महज 99 सीटे प्राप्त हुई और विपक्षी दल के रूप में लोकसभा में मान्यता मिली जबकि 2014 और 2019 के चुनाव में कांग्रेस सहित किसी भी विरोधी दल को विपक्षी दल होने की मान्यता तक नहीं मिली इस आशय की बात पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने शनिवार 13 जुलाई को सिवनी जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुये कही । भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यसमिति में उपस्थित सिवनी मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं बालाघाट सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी ने मार्गदर्शी संबोधन दिया । श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि मैं भले ही पहली बार सांसद चुनकर लोकसभा में गयी परंतु लंबे समय से राजनैतिक कार्यकत्र्ता हूँ विपक्ष के सांसद द्वारा लोकसभा में इस तरह का दृश्य कभी नहीं देखा। विपक्ष का नेता बालक बुद्धि भगवान की फोटो का प्रदर्शन करते हैं जबकि भगवान तो दर्शन करने के लिए होते हैं प्रदर्शन के लिए नहीं। श्रीमती भारती पारधी ने कहा मध्यप्रदेश में इतिहास रचते हुए भाजपा ने पहली बार 29 सीटें जीती है। यह रिकार्ड अब कोई भी तोड़ नहीं सकता है सिर्फ बराबरी कर सकता है। यह सिर्फ पार्टी के पोलिंग एजेंटों की मेहनत और परिश्रम से संभव हुआ है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने राजनैतिक प्रस्ताव रखते हुये कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। प्रदेश में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका है। आप सभी की मेहनत से सिवनी मंडला एवं बालाघाट सिवनी लोकसभा में शानदार जीत दर्ज हुई है जिसके लिये सभी को बधाई । श्री दुबे ने कहा कि अन्य राज्यों में भी कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का जो मिशन चलाया है यह उसी का परिणाम है कि मध्यप्रदेश में पार्टी का मत प्रतिशत 2014 से सतत बढ़ रहा है। 2019 में वोट प्रतिशत 58 था जो 2024 के चुनाव में बढ़ कर 59.27 हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय में मध्यप्रदेश का विशिष्ट स्थान है। मोदी जी के मन में एमपी और एमपी के मन में मोदी बसे है। श्री दुबे ने राजनैतिक प्रस्ताव रखते हुये कहा कि संगठन के कार्यो को जितनी गंभीरता से करने का श्रेय सिवनी जिले के कार्यकत्र्ताओं को है वह सराहनीय है । श्री दुबे द्वारा रखे गये राजनैतिक प्रस्ताव का समर्थन भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया एवं दीपक नगपुरे ने किया । राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव भाजपा की वरिष्ठ नेत्री गोमती ठाकुर ने पढ़ा । संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर ने रखी । कार्यसमिति का शुभारंभ वंदेमातरम के साथ किया गया वंदेमातरम गीत सुश्री रानी बघेल के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में भाजपा के जिले में दिवंगत कार्यकत्र्ताओं के प्रति शोक संवेंदना व्यक्त करने के लिये शोक प्रस्ताव भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर द्वारा रखा गया । कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया द्वारा किया एवं आभार प्रदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालू राय किया गया । [caption id="attachment_17121" align="alignright" width="300"] कार्यक्रम में भाजपा के सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद डां. ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन सहित कार्यसमिति में जिले के समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, भाजपा के समस्त मोर्चो के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री प्रकोष्ठों के जिला संयोजक जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष , नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण सहित अन्य पदााधिकारी उपस्थित रहे ।[/caption]

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष